Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Baseer Ali First Interview after eviction said he expected to reach Bigg Boss 19 finale
Bigg Boss 19: एविक्ट होने के बाद बसीर अली बोले- ये तो क्लियर था कि मेकर्स मुझे कभी जीतने नहीं देते

Bigg Boss 19: एविक्ट होने के बाद बसीर अली बोले- ये तो क्लियर था कि मेकर्स मुझे कभी जीतने नहीं देते

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Baseer Ali Eviction Interview: ‘बिग बॉस 19’ में डबल एविक्शन हुआ। बसीर अली और नेहल चुडासमा गेम से बाहर हो गए। बसीर ने एविक्ट होने के बाद कहा कि उन्हें पता था कि उन्हें जीतने नहीं दिया जाएगा।

Mon, 27 Oct 2025 09:26 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से एविक्ट होने के बाद बसीर अली ने फैंस के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने एलिमिनेशन पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे फिनाले तक जरूर पहुंचेंगे। उन्हें पूरा विश्वास था कि वह टॉप 5 या टॉप 6 में जरूर रहेंगे। उन्होंने हंसते हुए ये भी कहा, “यह तो क्लियर था कि वो मुझे शो जीतने नहीं देते। मुझे ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिलता।”

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

‘मैं इस शो के लिए कुछ ज्यादा ही था’

बसीर ने कलर्स के आस्क मी एनिथिंग सेशन में खुलकर कहा, “मैं इस शो के लिए कुछ ज्यादा ही था। मेरी ईमानदारी, मेरा ऑरा, मेरी पर्सनैलिटी शायद इस सीजन के बाकी लोगों की तुलना में कुछ ज्यादा ही था।”

फैंस को दिया मैसेज

जब उनसे पूछा गया कि उनका सबसे ज्यादा समर्थन किसने किया, तो बसीर ने कहा, किसी ने नहीं, और जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी ने उन्हें सबसे ज्यादा निराश किया तो उन्होंने कहा, ‘सबने।’ उन्होंने अपने फैंस से ये भी कहा कि उनके एविक्शन से निराश न हों क्योंकि उन्होंने अपने गेम में पूरी ईमानदारी दिखाई है।

सलमान खान को भी लगा था झटका

नेहल चुडासमा और बसीर अली के एविक्शन की न्यूज सुन शो के होस्ट सलमान खान भी हैरान रह गए। उन्होंने वीकेंड का वार पर कहा, “मैं खुद भी काफी हैरान हूं, लेकिन वोटों के आधार पर आप दोनों को सबसे कम वोट मिले हैं और इसलिए आप दोनों को घर से बाहर जाना होगा।” याद दिला दें, इस हफ्ते गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा नॉमिनेटेड थे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।