Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Baseer Ali and Nehal Chudasama unfollowed each other on social media
Bigg Boss 19: शो से बाहर जाते ही इन दो कंटेस्टेंट ने किया एक दूसरे को अनफॉलो, नाम सुनकर लगेगा झटका!

Bigg Boss 19: शो से बाहर जाते ही इन दो कंटेस्टेंट ने किया एक दूसरे को अनफॉलो, नाम सुनकर लगेगा झटका!

संक्षेप:

शो जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। बीते दिनों शो से दो शॉकिंग एविक्शन हुए। सलमान खान के शो से बसीर अली और नेहल चुडासमा बाहर हुए हैं। ऐसे में शो से बाहर जाते ही दोनों फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

Oct 30, 2025 02:30 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'बिग बॉस 19' के घर में इस वक्त काफी बवाल मचा है। शो में हर कोई खुद को सेफ रखने के लिए दूसरों को टारगेट कर रहा है। शो जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। ऐसे में बीते दिनों शो से दो शॉकिंग एविक्शन हुए। सलमान खान के शो से बसीर अली और नेहल चुडासमा बाहर हुए हैं। ऐसे में शो से बाहर जाते ही दोनों फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाहर जाते ही नेहल-बसीर ने किया ये काम

दरअसल, बीते दिनों वीकेंड का वार में बसीर अली और नेहल चुडासमा शो से बाहर हो गए हैं। हालांकि, शो में दोनों को मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा था। ऐसे में दोनों का आउट होना फैंस के लिए शॉकिंग रहा है। शो से बाहर जाते ही दोनों कुछ ऐसा किया, जिससे वो फिर से चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि नेहल और बसीर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। शो में दोनों के लव एंगल ने काफी सुर्खियां बटोरी ऐसे में अनफॉलो करना काफी हैरान रहा। इससे क्लियर है कि उनका लव एंगल सिर्फ गेम का एक हिस्सा था।

घर में बचे ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 से सबसे पहले नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर को बाहर किया गया। उसके बाद आवेज दरबार और जीशान कादरी घर से बाहर हुए। वहीं, बीते दिनों घर से नेहल चुडासमा और बसीर अली बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।