
‘कोई मां-बाप नहीं…’, अशनूर के पिता ने तान्या मित्तल को पैर छूने से क्यों किया था मना?
Bigg Boss 19 Latest: बिग बॉस 19 के घर में आए अशनूर कौर के पिता ने तान्या मित्तल को अपने पैर छूने से मना कर दिया था। अब उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था। उन्होंने कहा कि हमारे घर में बेटियां पैर नहीं छूती हैं।
बिग बॉस 19 फैमिली वीक में अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह के पिता घर में आए थे। अशनूर कौर के पिता ने तान्या तो साफ-साफ कहा था कि उन्होंने जो अशनूर की बॉडीशेमिंग की थी, वो उस बात को लेकर नाराज हैं। इसके बाद तान्या मित्तल अशनूर के पिता से माफी मांगती नजर आती हैं। तान्या मित्तल अशनूर के पिता से पूछती हैं कि क्या वो उनके पैर छू लें? अशनूर के पिता मना कर देते हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोग कहने लगे कि ये काफी गलत था। अब अशनूर के पिता ने बताया है कि क्यों उन्होंने तान्या को पैर छूने नहीं दिया।
तान्या से क्यों नहीं छुआए पैर
टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में गुरमीत सिंह ने कहा, “हमारे घर में बेटियों को पांव नहीं छुआते। मैंने बस उसी चीज का मन रखके, मैंने मना किया है। इसलिए नहीं कि मुझे कोई गुस्सा है या कुछ उसके लिए मेरे मन में कुछ है। हां, जो बातें हुई हैं घर के अंदर अशनूर के बारे में, वो किसी भी पेरेंट्स को चुभेगी।”
तान्या की बातों का लगा था बुरा
अशनूर के पिता ने आगे कहा, “अपने बच्च के बारे में कोई भी अलग बात करेगा तो उनको चुभेगी। मैंने बड़े प्यार से और समझाने के तरीके में तान्या को बातें बोलीं। क्योंकि हर एक बच्चा प्यारा है अपने मां-बाप को। कोई भी मां-बाप नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे के बारे में कोई गलत बोले, चाहे वो कहीं पर भी हो।”
बता दें, सलमान खान का रियलिटी शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में इस हफ्ते घर को पहला फाइनलिस्ट भी मिल जाएगा। फिनाले से पहले घर में बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलेगा। टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर और तान्या के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




