
Bigg Boss 19: घर में आते ही इस कंटेस्टेंट पर भड़के अशनूर के पिता, कहा- तुमने मेरी बेटी को दोगला...
संक्षेप: 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आ चुकी है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सब लोग एक साथ बैठे होते हैं कि तभी बिग बॉस अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह का स्वागत करते हैं।
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में ग्रैंड फिनाले से पहले इस वक्त फैमिली वीक चल रहा है। कंटेस्टेंट से मिलने एक-एक करके उनके घरवाले आ रहे हैं। परिवार को इतने महीनों बाद अपने सामने देखकर हर सभी काफी इमोशनल हो रहे हैं। घर में सबसे पहले कुनिका सदानंद के बेटे अयान आए। बेटे को सामने देखकर वो काफी खुश और इमोशनल हुईं। अयान के बाद अब घर में अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह ने एंट्री की। अपने पापा को सामने देखकर अशनूर की आंखों में आंसू आ गए। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है।

पिता को देखकर इमोशनल हुईं अशनूर
'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आ चुकी है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सब लोग एक साथ बैठे होते हैं कि तभी बिग बॉस अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह का स्वागत करते हैं। उसी दौरान वो अशनूर को फ्रीज कर देते हैं, वो बस अपने पिता को देखती रहती है। ऐसे में गुरमीत खुद बिग बॉस से कहते हैं कि कि मुझे गले लगाना है रिलीज कर दीजिए। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और अशनूर फूट-फूटकर रोने लगती हैं। वो अपने पिता से कहती हैं मैं कुछ नहीं कर पाई। इस पर उन्होंने कहा कि तुमने बहुत कुछ किया यहां पर।
अशनूर के पिता को कुनिका ने कहा समधी
इसके बाद जब अशनूर के पिता घर के अंदर आते हैं तो वो शहबाज बदेशा की क्लास लेते हैं। वो शहबाज से कहते हैं कि तुमने मेरी बेटी को 'दोगला' कहा। ये सुनते ही शहबाज कान पकड़ने कर माफी मांगने लगते हैं। तभी गौरव खन्ना बीच में आकर कहते हैं कि अंकल अशनूर अब बहुत अच्छी रोटियां बनाने लगी है। कुनिका मैम ने अप्रूव कर दिया है। ये सुनते ही कुनिका कहती हैं कि मुझे मेरे समधी से बात करने दो। कुनिका की बात सुनकर उनका बेटा और अशनूर के पिता हंसने लगते हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




