Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Ashnoor Kaur father called gaurav khanna superstar farrhana bhatt regret
Bigg Boss 19: अशनूर के पापा ने गौरव खन्ना को बुलाया ‘सुपरस्टार’, सुन फरहाना बोलीं- फालतू में ही मैंने…

Bigg Boss 19: अशनूर के पापा ने गौरव खन्ना को बुलाया ‘सुपरस्टार’, सुन फरहाना बोलीं- फालतू में ही मैंने…

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक चल रहा है। ऐसे में अशनूर कौन के पापा और कुनिका सदानंद के बेटे घर में एक दिन रुकने आए हैं।

Nov 18, 2025 01:02 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में अशनूर कौन के पापा घर में आए। जब उनकी एंट्री हुई तब बिग बॉस ने सारे घरवालों को फ्रीज कर दिया और फिर अशनूर को रिलीज किया। अशनूर ने अपने पिता को गले लगाया और फूट-फूटकर रोने लगी। इसके बाद अशनूर अपने पिता को सारे कंटेस्टेंट्स के पास लेकर गई। जब अशनूर ने अपने पिता को गौरव से मिलवाया तब उन्होंने कहा, ‘हां, द सुपरस्टार।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद जब बिग बॉस ने सबको रिलीज किया तब गौरव, अशनूर के पिता से मिलने गए। अशनूर के पिता ने गौरव से कहा, ‘हाय! कैसे हो सुपरस्टार।’ ये सुनते ही फरहाना ने शहबाज के कान में कहा, ‘फालतू में ही मैंने इससे लड़ाई कर ली। अब सब आकर इसे सुपरस्टार-सुपरस्टार कह रहे हैं।’

तान्या मित्तल ने भी अशनूर के पिता से माफी मांगी। तान्या ने कहा, ‘क्या आपके पैर छू सकती हूं?’ अशनूर के पिता ने कहा, ‘नहीं।’ तान्या ने पूछा, ‘आप नाराज हो मुझसे?’ अशनूर के पिता ने कहा, ‘वो तो मैं हूं।’ तान्या बोलीं, ‘गलती ही मेरी। मैं हाथ जोड़कर आपसे माफी मांगती हूं। गेम शो है थोड़ा ज्यादा निकल गया मुंह से। उसके बाद तो मैंने कुछ नहीं कहा उस बारे में, लेकिन फिर भी मैं समझती हूं कि आपको कितना बुरा लगा होगा। आज के बाद मैं कभी किसी को ऐसा नहीं कहूंगी। ये सीख मेरे लिए लेना जरूरी था इसलिए वो होना जरूरी था।’ अशनूर के पिता ने कहा, ‘हमने तो खुद को संभाल लिया, लेकिन अशनूर का दिल बहुत दुखा।’ तान्या ने इसके बाद अशनूर से माफी मांगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।