Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Ashnoor Kaur Evicted from Salman Khan Show Before Finale
Bigg Boss 19: फिनाले से एक हफ्ते पहले शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट! लोग बोले- इसके साथ ऐसा ही होना चाहिए था

Bigg Boss 19: फिनाले से एक हफ्ते पहले शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट! लोग बोले- इसके साथ ऐसा ही होना चाहिए था

संक्षेप:

जल्द ही फिनाले वीक शुरू होने वाला है और घर में 8 कंटेस्टेंट्स हैं। जल्द ही घर से तीन कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने वाला है। क्योंकि, सिर्फ 5 ही फिनाले वीक में जाएंगे। लेकिन इसी बीच अब शो से एक मजबूत कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया।

Nov 28, 2025 07:04 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' तेजी से फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में विनर को लेकर हर किसी की धड़कने काफी तेज हैं। फैंस शो में उनके फेवरेट कंटेस्टेंट के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं। जल्द ही फिनाले वीक शुरू होने वाला है और घर में 8 कंटेस्टेंट्स हैं। जल्द ही घर से तीन कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने वाला है। क्योंकि, सिर्फ 5 ही फिनाले वीक में जाएंगे। लेकिन इसी बीच अब शो से एक मजबूत कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया। इस कंटेस्टेंट के एविक्शन को फैंस ने सही बताया। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

'बिग बॉस 19' को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है। फिनाले से पहले शो से किसी और का नहीं बल्कि अशनूर कौर के बाहर होने की खबर आ रही है। बता दें कि बीते दिनों अशनूर ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल संग मारपीट की थी, जिसे देखने के बाद लोगों ने अशनूर को शो से बाहर करने की मांग की थी। दरअसल, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'शॉकिंग, अशनूर कौर 'बिग बॉस 19' से बाहर हो चुकी हैं।' फिलहाल बिग बॉस की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों ने अशनूर के बाहर होने पर किया रिएक्ट

'बिग बॉस 19' से अशनूर कौर के एविक्शन होते ही यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा तो जब ये चीजें फरहाना भट्ट ने की थीं, तब बिग बॉस कहां थे। उसने शहबाज को चप्पल मारी, थप्पड़ मारा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तो मेकर्स ने एक बार फिर से शहबाज या तान्या को एविक्शन से बचाने के लिए गंदा गेम खेला है।' वहीं, कई यूसर्ज ने अशनूर के एविक्शन को सही बताया। यही नहीं, कि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी ट्वीट कर अशनूर कौर पर नाराजगी जाहिर की थी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।