Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Armaan Mallik Advice to Amaal Mallik Shocking asked him to stay away from Tanya Mittal salman khan reality
अरमान मलिक और अमाल के बीच क्या हुई बातें? इस सदस्य से दूर रहने की भाई ने दी सलाह

अरमान मलिक और अमाल के बीच क्या हुई बातें? इस सदस्य से दूर रहने की भाई ने दी सलाह

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Latest Update: अरमान मलिक घर के अंदर पहुंच चुके हैं। अपने भाई को देख अमाल मलिक बेहद इमोशनल हो जाते हैं। अमाल मलिक के भाई घर में एक लाइव सिंगिंग सेशन भी करेंगे। वहीं, वो अपने भाई को कुछ सुझाव भी देंगे। 

Nov 20, 2025 09:45 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में इस वक्त फैमिली वीक चल रहा है। घर में बंद सदस्यों के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं। बीते एपिसोड में अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक घर में आए। अपने भाई को देख अमाल मलिक बुरी तरह रोते और बेहद इमोशनल नजर आए। अरमान मलिक घर में अपने भाई की ताकत बनकर आए। उन्होंने अपने भाई की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब लोग उन्हें अमाल मलिक के भाई के नाम से जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर में होगी बॉन फायर नाइट

आज के एपिसोड में बिग बॉस घरवालों के लिए बॉन फायर नाइट का इंतजाम करेंगे। वहीं, अरमान मलिक और अमाल मलिक इस बॉन फायर नाइट में अपनी सिंगिंग से चार चांद लगाएंगे। घर से जाने से पहले अरमान मलिक अपने भाई को कुछ सुझाव देकर जाएंगे।

तान्या से दूर रहने की दी सलाह?

बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले पेज BiggBoss24x7 के मुताबिक, अरमान मलिक अपने भाई अमाल को तान्या मित्त से दूर रहने की सलाह देंगे। अरमान मलिक अमाल से कहेंगे कि उनकी दोस्ती शुरुआत में अच्छी थी।लेकिन तान्या के व्यवहार में अचानक आया फ्लिप अच्छी नहीं है।

तान्या ने एक एपिसोड में अमाल मलिक को दो भाइयों की कहानी सुनाई थी। अरमान ने उस कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि वो कहानी उन्हें एंटी अरमान लगी। उन्होंने कहा कि वो कहानी उसकी स्थिति में फिट नहीं होती है।

नीलम के बारे में अरमान ने किया सवाल

हालांकि, कल के एपिसोड में देखने को मिला कि अरमान जब घर में आते हैं वो तान्या को उनके भाई का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया कहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अमाल मलिक अरमान से नीलम गिरी के बारे में उनकी राय पूछेंगे। अरमान नीलम की तारीफ में कहेंगे कि उनका दिल सोने का है।

वहीं, अमाल माफी मांगते हुए कहेंगे कि उन्होंने फ्लो-फ्लो में अपने परिवार से जुड़ी कई बातें और स्ट्रगल नेशनल टीवी पर बता दीं। इसपर अरमान उन्हें कहेंगे कि कोई बात नहीं। फिर अरमान कहेंगे कि उन लोगों को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। ये बात अरमान ने अमाल और गौरव के बीच हुई नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस को लेकर कही।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।