
Bigg Boss 19: अब आएगा खेल का असली मजा, होने जा रही इनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री, मालती-फरहाना की निकलेगी हेकड़ी
इस वीक के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। 'बिग बॉस 19' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। शो में मालती चाहर के बाद अब एक नए कंटेस्टेंट की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है।
Bigg Boss 19: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस शो के इस वीक के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। वहीं, आज का वीकेंड का वार भी बेहद धमाकेदार रहा। इसी बीच अब 'बिग बॉस 19' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। शो में मालती चाहर के बाद अब एक नए कंटेस्टेंट की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इस एक्टर की होने जा रही वाइल्ड कार्ड एंट्री
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस 19' में जिस एक्टर की एंट्री होने जा रही है वो कोई और नहीं, बल्कि अरबाज पटेल हैं। बता दें कि अरबाज सलमान के शो में बतौर नए वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने जा रहे हैं। अरबाज हाल ही में 'राइज एंड फॉल' रियलिटी शो में नजर आए थे। अरबाज ने इस शो के टॉप 3 में अपनी जगह बनाई थी। वहीं, अब अरबाज 'बिग बॉस 19' का भी हिस्सा बनने को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल अरबाज की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये क्लियर है कि एक्टर की एंट्री के बाद घर का पूरा माहौल बदलने वाला है ।
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के घर में सभी कंटेस्टेंट अपने गेम को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब घर के कई सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फरहाना भट्ट का, दूसरा नाम गौरव खन्ना का है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर नीलगिरी हैं, चौथे पर अभिषेक बजाज और पांचवें पर अशनूर कौर हैं।
जानें कौन हैं टॉप 5
सोशल मीडिया के अनुसार फरहान भट्ट को 10 प्रतिशत, नीलम गिरी को 70 प्रतिशत अशनूर को 19 प्रतिशत और अभिषेक को 1 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस फीड के अनुसार, इस वीक अभिषेक के बाहर होने के सबसे ज्यादा चांसेस हैं। फिलहाल अभी फाइनल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




