Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Anupamaa Gaurav Khanna spoke about his life struggle
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना बोले, मेरी जिंदगी का एक ही लक्ष्य रहा है कि कोई मेरे…

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना बोले, मेरी जिंदगी का एक ही लक्ष्य रहा है कि कोई मेरे…

संक्षेप: Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना ने मृदुल तिवारी से दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर चीज स्क्रेच से बनाई है। 

Thu, 16 Oct 2025 09:51 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के सदस्य गौरव खन्ना ने अपने स्ट्रगल भरे दिनों को याद किया। उन्होंने मृदुल तिवारी को बताया कि उन्होंने मुंबई में हर चीज अपने दम पर बनाई है। उन्होंने कहा कि वह जिंदगी में इतना अच्छा काम करना चाहते हैं कि लोग खुद जाकर उनके पैरेंट्स और वाइफ को बोलें कि ये बहुत अच्छा काम करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

‘मेरा एक ही लक्ष्य रहा है’- गौरव

मृदुल से बात करते हुए गौरव बोले, “मेरी जिंदगी का एक ही लक्ष्य रहा है कि कोई मेरे माता-पिता या मेरी वाइफ को जाकर बताए कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। सोचो अगर कोई उन्हें बताए कि मैं बुरा काम कर रहा हूं, भले ही मैं पैसा कमा रहा हूं तो मेरे काम करने का क्या मतलब?”

‘मुझे बहुत धोखे मिले हैं, पैसों के मामले में’

मुंबई के अनुभवों को याद करते हुए गौरव बोले, “मैंने हर चीज स्क्रेच से बनाई है। जब मैं यहां आया था तब मुझे बहुत धोखे मिले, पैसों के मामले में। फिर भी मैं डटा रहा।” उन्होंने आगे कहा, “घर के अंदर होने वाले लड़ाई-झगड़े, नीचा दिखाना, चीखना-चिल्लाना…ये सब क्या है? हम सब स्ट्रगलर्स हैं। चाहे कोई नया हो, कुछ काम कर चुका हो या लाइफ में बहुत कुछ किया हो, हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है।” उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि आप बस सही समय का इंतजार करें, धैर्य रखने का असली मतलब यही है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।