
Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से की बात, कहा- तू ‘बिग बॉस 19’ की जान है और…
Bigg Boss 19 Amaal Mallik Tanya Mittal: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की एक वीडियो सामने आई है जिसमें अरमान मलिक के जाने के बाद अमाल मलिक, तान्या मित्तल से बात कर रहे हैं।
‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल और अमाल मलिक की वापस से दोस्ती हो गई है। लाइवफीड के मुताबिक, अमाल, तान्या से बात करते हैं। वह गलतफहमी दूर करने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं, तान्या के फैशन सेंस और गेम की तारीफ भी करते हैं। जी हां, गार्डन एरिया में बैठकर अमाल, तान्या से कहते हैं, ‘वीडियो में जो दिखाया गया कि तुमने मुझे गालियां दी हैं, देख मैंने तो तुझे कभी गाली भी नहीं दी, लेकिन तुने कहा कि अमाल ऐसा है वो मुझे बुरा लगा।’
अमाल ने आगे कहा, ‘मैं बस चीजें क्लियर कर रहा हूं। अगर मैं ऑडियंस की तरह देखूं तो तुने जो ये स्टाइल पकड़ा, बाकी सबका नॉर्मल फैशन स्टाइल है। मैं उनके स्टाइल को खराब नहीं बोल रहा हूं, लेकिन उनका स्टाइल नॉर्मल है। तेरा अलग है। इंडियन और संस्कारी। तू इस शो की जान है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। मैं ये सब इसलिए नहीं कह रहा हूं कि तू मुझे नॉमिनेट मत कर।’
तान्या मित्तल बोलीं, ‘नहीं! मैं ऐसा नहीं सोच रही। कल अरमान ने भी मुझे बोला कि थैंक्यू तुमने इसका इतना ध्यान रखा।’ अमाल ने कहा, ‘हां, वो तो उसने बोला।’ तान्या बोलीं, ‘मैंने अरमान को बोला कि मैं सोच रही थी कि जिस दिन आंटी आएंगी वो इसको बोलेंगी कि मैंने इसका ध्यान रखा है।’ अमाल ने कहा, ‘अरमान कह रहा था कि मम्मी लाइव देखती हैं।’ तान्या बोलीं, ‘मैं आंटी से कहूंगी कि इसने मेरे ऊपर स्लाइम फेका और अंदर राशन टास्क में मेरी बेइज्जती की थी इसलिए मैंने बोलना शुरू किया।’ अमाल ने पूछा, ‘वो सब तुने उसके बाद बोला था?’ तान्या बोली, ‘हां। मम्मी की कसम।’ अमाल ने कहा, ‘ठीक है जाने दे अब।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




