
Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने ‘बिग बॉस 19’ में बोला था ये बड़ा झूठ, शो के खत्म होने के बाद दी सफाई
Bigg Boss 19 Amaal Mallik: अमाल मलिक की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड के बारे में इंस्टा लाइव पर एक बात कही है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं।
आपको याद है अमाल मलिक ‘बिग बॉस 19’ के घर में अक्सर एक मिस्ट्री गर्ल के बारे में बात करते थे। उन्होंने बताया था कि एक लड़की है जिसके प्यार में वो पागल हैं। जब वह ‘बिग बॉस’ में आ रहे थे तब उन्हें अपने प्यार का एहसास हुआ था, लेकिन उन्हें ये बात पता नहीं है कि वो लड़की उनसे प्यार करती है या नहीं। अब ‘बिग बॉस 19’ के घर से बाहर आने के बाद अमाल ने उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जो कहा है उसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं।


अमाल ने लाइव आकर क्या कहा?
उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा, ‘मिस्ट्री गर्ल कोई और ही है। ढूंढते रहो। हमें ही नहीं मिली अभी तक तुम्हे कहां से मिलेगी।’ अमाल का ये बयान सुनकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। वे अमाल का ये वीडियो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोई मिस्ट्री गर्ल है ही नहीं।

डब्बू मलिक ने भी किया कन्फर्म
सिर्फ अमाल ने ही नहीं, अमाल के पिता डब्बू मलिक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कोई मिस्ट्री गर्ल नहीं है। ये बस एक कहानी है जो अमाल ने बनाई थी। जी हां, डब्बू मलिक ने फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘ये एक बड़ी ही अच्छी कहानी उसने लिखी है जिसने सबको बिजी करके रखा है। जैसे मेरे पोस्ट ने लोगों को बिजी कर रखा था। मुझे लगता है कि उसने नकली लव स्टोरी डेवलप की है जिसकी वजह से वो बहुत अच्छे गाने लिखता है तो ढूंढते रहो, मिल जाए तो मुझे भी बता देना। पर सच यही है कि कोई है ही नहीं।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


