Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 amaal mallik apologize to gaurav khanna For nominating Him To Many Time Promo Out
BB19: वीकेंड का वार से पहले अमाल ने गौरव खन्ना से इस बात के लिए मांगी माफी, एक्टर बोले- 'मैं तुझे नॉमिनेट कर दूंगा'

BB19: वीकेंड का वार से पहले अमाल ने गौरव खन्ना से इस बात के लिए मांगी माफी, एक्टर बोले- 'मैं तुझे नॉमिनेट कर दूंगा'

संक्षेप:

सलमान खान घर के कई सदस्यों के चेहरे से पर्दा उठाने वाले हैं। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में अमाल मलिक जो लगातार गौरव खन्ना को नॉमिनेट करते आ रहे हैं, उनसे माफी मांगते दिखे।

Nov 08, 2025 08:14 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस वक्त काफी बज बना हुआ है। ये शो लगातार अपने गेम के चलते टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बना रहा है। ऐसे में हर किसी को इस बार के वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान घर के कई सदस्यों के चेहरे से पर्दा उठाने वाले हैं। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में अमाल मलिक जो लगातार गौरव खन्ना को नॉमिनेट करते आ रहे हैं, उनसे माफी मांगते दिखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमाल ने मांगी माफी

'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सुर्खियों में बना हुआ है। इस प्रोमो में दिखाया गया कि अमाल मलिक, मृदुल से कहते हैं, 'मेरे को बुरा लग रहा है, मैंने गौरव भाई को दो-तीन बार नॉमिनेट कर चुका हूं और अब उन्होंने मेरे को सूट दिया है पहनने को, बुरा लगता है।' ये कहते हुए अमाल, गौरव के पास जाते हैं और बोलते हैं, 'मुझे नहीं पता मैं आपसे कैसे कहूं, मैंने आपको इतनी बार नॉमिनेट किया फिर भी आपने मेरे को सूट दिया, सॉरी यार, मेरे को सच में बहुत बुरा लग रहा है। पता नहीं उसे मैं आज पहन पाऊंगा या नहीं।'

गौरव ने कही नॉमिनेट करने की बात

इस पर गौरव कहते हैं कोई नहीं इस बार मेरे को मौका मिलेगा मैं तुझे नॉमिनेट कर दूंगा। गेम अपनी जगह पर हैं। हम इंसान अपनी जगह पर हैं। पहन ले उसे। पहन ले।

ये दो कंटेस्टेंट हुए बाहर

'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में अब वीकेंड के वार से पहले नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से दो पर गाज गिरी है। शो से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज बाहर हो गए हैं। अभिषेक शुक्रवार के अंतिम वोटिंग ट्रेंड्स में दूसरे नंबर पर चल रहे थे। ऐसे में उनका शो से बाहर होना फैंस के लिए तगड़ा झटका है। हालांकि, नीलम को सबसे कम वोट मिले थे।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।