Bigg Boss 19: अमाल मलिक से खफा हुए शहबाज बदेशा, गौरव खन्ना से कहा- मुझे कल नॉमिनेशन के बाद समझ आया
Bigg Boss 19: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। ऐसे में सबने अपना-अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है और दोस्ती को साइड में रख दिया है।

‘बिग बॉस 19’ के शहबाज बदेशा, अमाल मलिक से खफा हो गए हैं। शहबाज ने अमाल से कुछ नहीं कहा। वह गौरव के पास गए और बोले, “मैंने अमाल को बोला कान भर रहा है कोई? तो कहता, ‘लाइन क्रॉस मत कर।’ मैंने कहा, ‘अच्छा! तुम करो तो ठीक। मैं करूं तो लाइन क्रॉस।’ मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि हो क्या रहा है।” गौरव ने कहा, “सबको बहुत दिन से दिख रहा है।” शहबाज बोले, “अच्छी बात है। मुझे बोला भी गया है न कि अकेले खेले, अब मैं अकेले खेलूंगा और दूसरी बात दिख भी रहा है साफ-साफ।”
शहबाज ने आगे कहा, “अभी अंदर अमाल ने कहा, टिकट टू फिनाले मिल जाए तो दे सकते हैं किसी को? मैंने कहा, किसको देनी है? फरहाना को? तो कहता, हां। क्योंकि मुझे लगता है कि वो आगे नहीं जा पाएगी जैसी उसकी हरकतें हैं।” गौरव ने कहा, “किसके लिए तुने कैप्टेंसी में इतना किया? हमें तो बहुत पहले से दिख रहा है। मैं बोलता नहीं हूं कि खुद समझने दो।”
शहबाज ने आगे कहा, “मुझे कल नॉमिनेशन के बाद समझ आया कि अमाल उसके (फरहाना) के साथ भी नहीं लड़ना चाहता और उसके आगे बुरा भी नहीं बनना चाहता है।” गौरव ने कहा, “शुरुआत में जब तुम नहीं आए थे तब अमाल का दोस्त बसीर था। फिर उसने बसीर को छोड़ा और जीशान को पकड़ा। इसके बाद जब तुम आए जब नेहल से लड़ाई हुई और उसका दोस्त बन गया। उसके बाद फिर मालती। तुम पैटर्न देखो, वो जिन-जिन से लड़ा है वो ही उसके आज दोस्त हैं और तुम सबसे लड़ लिए।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




