Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 After Mridul Tiwari Eviction Sister Pragati Tiwari Exposes Bigg Boss Makers That They Was Already Planned
BB19: मृदुल के बाहर होते ही बहन ने लगाए मेकर्स पर संगीन आरोप, कहा- उसे निकालने के लिए उन्होंने फेक...

BB19: मृदुल के बाहर होते ही बहन ने लगाए मेकर्स पर संगीन आरोप, कहा- उसे निकालने के लिए उन्होंने फेक...

संक्षेप:

बीते दिनों घर से एक बेहद शॉकिंग एविक्शन हुआ, जिसे लेकर फैंस काफी हैरान हैं। घर से मृदुल तिवारी को बाहर कर दिया गया। इस बात को लेकर अब उनकी बहन का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मृदुल की बहन ने मेकर्स पर कई आरोप लगाए हैं।

Nov 13, 2025 04:43 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। ये शो छोटे परदे पर तबाही मचा रहा है। शो को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है। बिग बॉस के घर से एक-एक करके अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। बीते दिनों घर से एक बेहद शॉकिंग एविक्शन हुआ, जिसे लेकर फैंस काफी हैरान हैं। घर से मृदुल तिवारी को बाहर कर दिया गया। इस बात को लेकर अब उनकी बहन का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मृदुल की बहन ने मेकर्स पर कई आरोप लगाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेकर्स पर साजिश रचने का आरोप

'बिग बॉस 19' में मृदुल तिवारी अपने गेम को लेकर काफी पसंद किए गए। फैंस ने उनके गेम और घरवालों संग उनके बिहेवियर को काफी पसंद किया गया। ऐसे में अब मृदुल तिवारी की बहन प्रगती तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर कर मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाली है। प्रगती कहती हैं, 'थोड़ी तो शर्म आ रही होगी बिग बॉस, थोड़ी तो शर्म आ रही होगी मेकर्स को कि आपको पता था कि उसको नॉर्मल वोटिंग से नहीं हरा सकते। क्योंकि ऑडियंस उसको इतना प्यार करती है कि जाने ही नहीं देगी घर से तो आपने इतनी बड़ी साजिश रच ली उसके खिलाफ।

स्पीच में कट लगा दी

मृदुल की बहन ने आगे कहा, 'इतनी बड़ी पॉलिटिक्स रच ली उसे निकालने के लिए। उसे निकालना ही था तो उसकी स्पीच तो पूरी दिखा देते। स्पीच में कट लगा दी, उसकी स्पीच ही पूरी खत्म कर दी। सिर्फ ये प्रूव करने के लिए कि उसने कुछ बोला ही नहीं, वो गेम में कुछ योगदान ही नहीं दे रहा। एडिटर्स तो आपके हैं न आप जो दिल करेगा वो दिखाओगे। एक सच्चे इंसान एक रियल पर्सनैलिटी को आप झेल नहीं पाए।'

फेक ऑडियंस बुलाने का आरोप

उन्होंने आगे कहा, 'आपको लगा ये तो फेक है ही नहीं इसको क्यों रखेंगे बिग बॉस में ये तो ड्रामा क्रिएट नहीं कर रहा। ये तो रियल है बिल्कुल। इसको जनता इतना प्यार दे रही है, लेकिन हमें क्या चाहिए हंगामा चाहिए, ड्रामा चाहिए। सोचा कैसे निकाले, इतने बाद नॉमिनेशन में डालकर देख लिया, लेकिन जनता ने उसे जाने नहीं दिया, तो चलो तो घर में पेड ऑडियंस बुलाते हैं और अपनी मर्जी से वोटिंग कराते हैं और चार वोट देकर उसे बाहर निकालते हैं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।