Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg boss 19 after abhishek bajaj pranit more once again diteche his friend gaurav khanna in car task
Bigg Boss 19: अभिषेक के बाद प्रणित ने अपने ही दोस्त गौरव खन्ना को भी दिया धोखा? तान्या ने बढ़ाया फरहाना का हौसला

Bigg Boss 19: अभिषेक के बाद प्रणित ने अपने ही दोस्त गौरव खन्ना को भी दिया धोखा? तान्या ने बढ़ाया फरहाना का हौसला

संक्षेप: बिग बॉस 19 के पिछले वीकेंड वार में प्रणित मोरे ने अपने ही दोस्त अभिषेक बजाज को गेम से बाहर कर दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने अपने ही दोस्त गौरव खन्ना को गेम में धोखा दिया है।

Mon, 17 Nov 2025 06:50 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 अब फिनाले से सिर्फ तीन हफ्ते दूर है। ऐसे में सभी घरवाले ऑडियंस को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घर के दो ग्रुप हैं जो गेम में आगे बढ़ने के लिए अच्छी परफॉरमेंस डी रहे हैं। ये वही ग्रुप है जो गेम में भी असली दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन लगता है प्रणित गेम में बने रहने के लिए एक बार फिर अपने ही ग्रुप के सदस्य को धोखा दे रहे हैं। दरअसल, आने वाले दिनों में घर में कार टास्क दिखाया जाएगा। इस टास्क में प्रणित, अपने भाई सामान दोस्त गौरव को धोखा देने वाले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रणित ने फिर दिया अपने ही दोस्त को धोखा

बिग बॉस की खबर देने वाले खबरी की रिपोर्ट के अनुसार इस कार टास्क में आगे बढ़ने के लिए कंटेस्टेंट को पुश की जरूरत होगी। ऐसे में जब प्रणित के पास मौका होगा गौरव को आगे बढ़ाने का वो ऐसा नहीं करेंगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने खबरी के इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रणित अब दोस्ती नहीं निभा रहे हैं। वो गेम खेल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि प्रणित अब गेम समझ गए हैं और गेम में बने रहने के लिए वो ये सब कर रहे हैं। इससे फैंस का दिल टूट गया है। अभिषेक के बाद गौरव को धोखा देना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

कार टास्क में दिखी दोस्ती

इसी कार टास्क में शो की सबसे नकली दोस्त समझी जाने वाली फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल एक दूसरे की हिम्मत बढ़ाती दिखी। दोनों ने एक दूसरे को गेम में बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया जो ऑडियंस को पसंद आने वाला है।

घरवालों की एंट्री

बता दें, इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट के असली घरवाले आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले कुनिका के बेटे अयान घर में आ रहे हैं। इसके बाद घर में गौरव की पत्नी आकांक्षा, तान्या के भाई, फरहाना की मां, अमाल के पिता, अश्नूर के पिता, मालती चाहर के पिता शो का हिस्सा बनेंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।