बिग बॉस 19: सलमान खान के शो में नजर आ सकता है बॉलीवुड का ये फेमस कपल, नाम सुनकर हो जाएंगे खुश
'बिग बॉस 19' अपनी स्ट्रीमिंग को लेकर चर्चा में आ गया है। सीजन 19 को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। यही नहीं, इस शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब टीवी जगत का एक और बड़ा नाम सामने आया है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। 'बिग बॉस 18' के खत्म होते ही दर्शक इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब 'बिग बॉस 19' अपनी स्ट्रीमिंग को लेकर चर्चा में आ गया है। सीजन 19 को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। यही नहीं, इस शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब टीवी जगत का एक और बड़ा नाम सामने आया है। आइए जानते हैं कौन है वो?
इस फेमस कपल को किया गया अप्रोच
हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुके एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर हैं। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार राम कपूर और गौतमी कपूर को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया है। ये दोनों अगर इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो बिग बॉस के घर में कपल को देख कर फैंस काफी एक्साइटेड होंगे। कपल की रियल लाइफ कैसी ये भी फैंस को बिग बॉस के जरिए देखने को मिलेगी। फिलहाल राम कपूर और गौतमी कपूर की तरफ से 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने भी कपल के नाम को ऑफीशियल नहीं किया है।
शो में नहीं होगी इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की एंट्री
हाल ही में टेली रिपोर्टर की रिपोर्ट में बताया गया था कि 'बिग बॉस 19' को लेकर एक नई अपडेट सामने आई थी। इस बार सलमान खान के शो में इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को जगह नहीं दी जाएगी। इस रिपोर्ट में लिखा था, 'पिछले सीजन्स से अलग इस बार मेकर्स ने तय किया है कि वो किसी यूट्यूबर को अपने शो में नहीं बुलाएंगे।' वहीं, टीवी और बॉलीवुड स्टार्स शो में हिस्सा लेंगे। बता दें कि यह रियलिटी शो इस साल जुलाई, 2025 से दस्तक देगा।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


