
Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के साथ गंदा खेल खेल रही थीं तान्या मित्तल? बोले- उसने फरहाना से कहा था…
Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने जब तान्या मित्तल पर फ्लर्टिंग का आरोप लगाया तो काफी हंगामा हुआ था। अब घर से बाहर आकर उन्होंने इस मुद्दे पर बात की है। उनका कहना है कि तान्या एक खास मकसद के तहत ये सब कर रही थीं।
बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज शॉकिंग इवेक्शन के बाद मीडिया से गेम के बारे में बातचीत कर रहे हैं। वह निराश हैं कि प्रणित ने उनका नाम लिया। कहा कि वे लोग अश्नूर से अलग करना चाहते थे और ऐसा किया भी। साथ ही शो में तान्या मित्तल से हुए झगड़े पर भी बात की। अभिषेक का कहना है कि तान्या मित्तल और फरहाना उनके साथ जानबूझकर नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं, इसके पीछे उनका खास मकसद था।

अकेले में दे रही थीं कॉम्प्लिमेंट
अभिषेक पिंकविला से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि क्या उनके लगता है कि तान्या मित्तल उनसे फ्लर्ट कर रही थीं। इस पर वह बोले, 'मुझे लगता नहीं है, ऐसा हो रहा था। कोई चीज एक बार हो, दो बार हो, तीन बार हो, चार बार हो तो आपको लगता है कि ये नॉर्मल है लेकिन पहले दिन से लगातार हो 20-25 बार हुआ हो। आप जिस तरीके से सबके सामने मुझे इंसल्ट करने की कोशिश कर रहे हो और अकेले में हर बार कॉम्प्लिमेंट दे रहो हो तो मुझे डबल इक्वेशन समझ नहीं आती। इसका मतलब है कि आप दूसरों के सामने कुछ और दिखाने की कोशिश कर रहे हो और प्राइवेट में कुछ और तो आपके इंटेंशन कहीं न कहीं गलत हैं।
समझ आ गया था तान्या का गेम
अभिषेक आगे बताते हैं, मैंने घर पर सब लोगों के सामने ये बात रखी। मैंने बताया कि वह ऐसे बात करती है कि तुम घर में सबसे ज्यादा गुड लुकिंग लड़के हो। मैं तुम्हारे साथ फिल्में करना चाहती हूं। कैसे होता है फिल्मों का। बहुत बार कॉम्प्लिमेंट और जो बॉडी लैंग्वेज होती, हाथ पकड़कर बात करना वो सब आपको समझ आता है। मैं इस चीज को अच्छी तरह ले रहा था कि कोई कॉम्प्लिमेंट दे रहा है यार। पहले मुझे इस पर बोलने की जरूरत नहीं पड़ रही थी क्योंकि वह पहले सबके सामने इंसल्ट नहीं कर रही थी। मैं उसका गेम समझ गया। वह सबके सामने दिखा रही थी कि मेरे खिलाफ है।
इसलिए किया एक्सपोज
अभिषेक बोले, 'तान्या का अलग मकसद था। उसने फरहाना को भी बोला था कि इसे अश्नूर से अलग कर दें तो इसके साथ सब कुछ कर सकते हैं। उसने मुझसे कई बार बोला कि आप अकेले नहीं मिले। अकेले कभी हमसे बात नहीं हुई। मुझे ये बात बतानी पड़ीं क्योंकि गेम में सबको एक्सपोज किया जाता है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


