अशनूर संग रिश्ते पर अभिषेक बोले- मतलब हम..., माता-पिता ने खारिज की थीं भविष्य की संभावना

अशनूर संग रिश्ते पर अभिषेक बोले- मतलब हम..., माता-पिता ने खारिज की थीं भविष्य की संभावना

संक्षेप:

Bigg Boss 19: बहुत से फैंस को लग रहा था कि शायद अभिषेक बजाज और अशनूर कौर बिग बॉस हाउस से बाहर आकर शादी का अनाउंसमेंट कर देंगे, लेकिन यहां तो सिचुएशन उलटी होती नजर आ रही है।

Nov 11, 2025 05:41 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

अभिषेक बजाज का बिग बॉस हाउस से एविक्ट होना घरवालों के साथ-साथ बाहर वालों के लिए भी काफी शॉकिंग था। बिग बॉस हाउस में अभिषेक बजाज का एग्रेसिव अंदाज तो लोगों को भाया ही, लेकिन साथ ही साथ उनकी और अशनूर कौर की केमिस्ट्री भी लोगों के दिल जीत रही थी। अभिषेक बजाज की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें चल रही थीं। दोनों बार-बार यह कहते रहे कि वो सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मोहब्बत के चर्चे आम हो चुके थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभिषेक का रिश्ते को लेकर जवाब

जहां फॉलोअर्स ने उन्हें 'अभिनूर' हैशटैग दिया हैं वहीं अशनूर कौर के माता-पिता ने दोनों के बीच किसी भी तरह के रिश्ते की संभावना को खारिज कर दिया है। अशनूर कौर के माता-पिता ने कहा कि हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं। जब इस बारे में बिग बॉस हाउस से हाल ही में बाहर आए अभिषेक बजाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "बेशक हम मतलब दोस्त हैं। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। ऐसा ही है। दोस्त तो रहेंगे ही ना।" अमाल और अशनूर वाले वीडियो पर भी अभिषेक बजाज से सवाल किया गया।

अपने वीडियो के बारे में रिएक्शन

शो के दौरान वायरल हुए अमाल मलिक के गानों पर अपने और अशनूर के वीडियो पर जब उनसे रिएक्शन मांगा गया तो अभिषेक बजाज ने कहा, “मैंने अभी देखा नहीं है, मैं असल में देखना चाहता था। जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मैं सच में बहुत एक्साइटेड हो गया क्योंकि यह कुछ अलग है। लेकिन हमारी जो दोस्ती थी वो बहुत ऑर्गैनिक थी, हम सबसे अच्छे दोस्त थे, इमोशनली जुड़े हुए थे और हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते थे। मुझे लगता है घर में बहुत से एनर्जी वैम्पायर थे और हम एनर्जी चार्जर।”

read moreये भी पढ़ें:
तोषू को लेकर कोठारी निवास पहुंचेगी परी, दोनों परिवारों में भिड़ंत के बने संयोग
बड़ी बहू को फटकार लगाएगी वसुंधरा, ससुराल वालों की अक्ल ठिकाने लाएगी परी
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।