
'मैं हैरान था', एक्स वाइफ के आरोपों पर बोले अभिषेक, बताया क्यों घर में नहीं की आकांक्षा की बात
Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj: घर से बाहर होने के बाद अभिषेक बजाज ने अपनी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल के बारे में बात की। साथ ही, उन्होंने साफ किया कि वो डोनल बिष्ट के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।
बिग बॉस 19 में पिछले हफ्ते डबल एविक्शन में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी बाहर हो गए। अभिषेक बजाज जब घर में थे, उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उनके बारे में कई बातें की थीं। हालांकि, घर के अंदर अभिषेक बजाज ने आकांक्षा को लेकर कभी बात नहीं की। अब घर से बाहर आकर अभिषेक ने आकांक्षा के आरोपों पर बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि क्यों घर के अंदर वो अपनी एक्स वाइफ को लेकर बात नहीं कर रहे थे।
क्यों घर में नहीं की आकांक्षा की बात
न्यूज 18 से खास बातचीत में अभिषेक बजाज ने बताया कि क्यों वो अपनी एक्स वाइफ के बारे में घर पर बात नहीं करते थे। उन्होंने कहा, “मुझे लग रहा था कि क्यों इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर किसी का नाम घसीटना? और अगर वो इंसान अपनी लाइफ में सेटल है तो क्यों बवाल करना? ये सब पुराने मामले हैं। मैं दूसरे शख्स को लेकर चिंतित था, लेकिन जब मैं बाहर आया तो मुझे पता लगा कि वो ये सब कर रही हैं। मैं हैरान था।”
आकांक्षा जिंदल को बताया सोशल पैरासाइट
आकांक्षा जिंदल के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने उन्हें सोशल पैरासाइट बताया और फेम डिगर बताया। उन्होंने कहा, “हम बचपन में मिले थे, तब सब कुछ हुआ था। अब बहुत साल हो गए। हम आपसी सहमति से अलग हो गए, और उसके बाद ये सब? लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि लोग सोशल पैरासाइट और फेम डिगर होते हैं, जो दूसरों के सालों के हार्डवर्क का फायदा उठाते हैं।”
डोनल बिष्ट के बारे में क्या बोले
इसके बाद अभिषेक बजाज से डोनल बिष्ट के बारे में सवाल हुआ है। उन्होंने कहा, वो सब बकवास है। पहले आप मुझे बदनाम करने की कोशिश की, और फिर आप इसमें किसी और को घसीट लाते हैं। कम से कम थोड़ा तो सोचो। वो सब अफवाहें हैं। हमें इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए था क्योंकि आदमियों को अटैक करना ट्रेंड बन गया है। मैं कहूंगा कि अगर रियल लाइफ में कैमरा होता तो सबको पता होता कि सच क्या है।
बता दें, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिषेक बजाज ने आंकाक्षा जिंदल को धोखा दिया है और वो डोनल बिष्ट को डेट कर रहे थे। अब अभिषेक ने साफ कर दिया कि वो सब अफवाहें और ऐसा कुछ भी नहीं है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




