Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Abhishek Bajaj Ex Wife Akanksha Jindal Reveals TRUTH About Separation
Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, लिखा- हम 18 अगस्त 2023 को…

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, लिखा- हम 18 अगस्त 2023 को…

संक्षेप:

Bigg Boss 19: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज अपने गेम और अपनी पर्सनल लाइफ, दोनों की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी एक्स वाइफ ने पोस्ट शेयर कर कुछ फैक्ट्स शेयर किए हैं।

Mon, 27 Oct 2025 08:43 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अभिषेक बजाज की एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने की अफवाहों के बीच कुछ बातें स्पष्ट की हैं। दरअसल, अभिषेक बजाज के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे थे कि वह पिछले 6 साल से चुप थीं, लेकिन अब जब अभिषेक ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर गए हैं तब वह फेम लेने के लिए मीडिया में आकर अपने तलाक की बात कर रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आकांक्षा ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए बताया कि उनका और अभिषेक का आधिकारिक तौर पर तलाक 18 अगस्त 2023 को हुआ था। उन्होंने लिखा, “जो लोग कह रहे हैं कि मैं छह साल बाद आई हूं, प्लीज अपने फैक्ट्स सही कर लें। हम 18 अगस्त 2023 को अलग हुए थे। आपने सच मांगा, मैंने दिया। अब अचानक मैं समस्या कैसे बन गई? काश आपको पूरी कहानी पता होती, तो आप मजाक नहीं उड़ाते... आप समझ जाते। सच निर्दोष को नहीं हिलाता - सिर्फ दोषी को ही खतरा महसूस होता है।””

दरअसल, सलमान खान ने हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ में में अभिषेक और उनकी एक्स-वाइफ के रिश्ते पर इशारों-इशारों में बात की थी। उन्होंने कहा था, “जब कोई फेमस हो जाता है और उसकी वाइफ या एक्स वाइफ फेम हासिल नहीं कर पाती है तो वो या तो आपकी तारीफ करती है या आपकी जिंदगी के अंधेरे रहस्यों को उजागर करती है।” इस बयान के बाद शो में हलचल मच गई थी और सोशल मीडिया पर आकांक्षा की एंट्री की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, आकांक्षा ने साफ किया कि उनका फिलहाल बिग बॉस में जाने का कोई इरादा नहीं है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।