Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg boss 19 Abhishek Bajaj eviction shocked audience, users says khel gaya pranit
BB19: खेल गया प्रणित…अभिषेक के एविक्शन से नाराज यूजर्स ने मोरे को बताया- धोखा देने वाला कटप्पा

BB19: खेल गया प्रणित…अभिषेक के एविक्शन से नाराज यूजर्स ने मोरे को बताया- धोखा देने वाला कटप्पा

संक्षेप: बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज के एविक्शन से सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। यूजर्स ने प्रणित के फैसले को गलत बताते हुए उन्हें ट्रोल किया है। मीम्स वायरल हो रहे हैं। यूजर्स के मुताबिक अभिषेक फाइनलिस्ट थे।

Mon, 10 Nov 2025 07:34 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 के रविवार के एपिसोड में अभिषेक बजाज का एविक्शन दिखाया गया। अभिषेक के शो से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और शो देखने वाली ऑडियंस में निराशा है। किसी को नहीं लगा था कि घर के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक अभिषेक इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। रविवार को एविक्शन दिखाया गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के फैसले को गलत बताया जा रहा है। कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रणित ने अभिषेक को किया बाहर

सलमान खान ने घर में वापस आए प्रणित मोरे को एक मौका दिया था कि वो अश्नूर और अभिषेक में से किसी एक को सेफ कर सकते हैं। सलमान ने इस दौरान ये भी कहा कि घर में कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार किसी एक को बचाना है। प्रणित ने यहां अश्नूर को सेफ किया और अभिषेक-नीलम गिरी के साथ एविक्ट हो गए। गौरव और मृदुल के मुताबिक अभिषेक ने घर में सबसे ज्यादा योगदान दिया था। उस हिसाब से अभिषेक को सेफ करना चाहिए था। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स प्रणित के इस फैसले को गलत बता रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन

X पर एक यूजर ने लिखा कि प्रणित ने अपना कम्पटीशन हटाने के लिए अभिषेक बजाज को गेम से बाहर कर दिया। बिग बॉस 19 फैन पेज ने फिल्म बाहुबली का वो सीन शेयर किया है जिसमें कटप्पा, बाहुबली की पीठ में छुरा घोंप देता है। यूजर्स ने कटप्पा प्रणित को बताया है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि मेकर्स को भी प्रणित के इस फैसले से झटका लगा होगा।

bigg boss bigg boss

अभिषेक का गेम

बता दें, अभिषेक बजाज शो की शुरुआत से गेम में एक्टिव थे। उन्हें हर टास्क में परफॉर्म करते हुए देखा गया। वहीं प्रणित ने धीरे-धीरे गेम में अपनी जगह बनाई। अब गेम में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, अश्नूर बचे हुए हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।