
Bigg Boss 19: प्रणित मोरे से नाराज हुए अभिषेक बजाज, बिग बॉस 19 से बाहर निकलते ही बोले…
संक्षेप: Bigg Boss 19: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से अभिषेक बजाज बाहर हो गए हैं। बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बात की और उन्होंने साफ कहा कि प्रणित मोरे ने उनके साथ गेम खेला।
‘बिग बॉस 19’ से बाहर होने के बाद अभिषेक बजाज ने मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि प्रणित मोरे के फैसले ने उन्हें झटका दिया। दरअसल, वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने प्रणित को एक खास पावर दी थी — वे अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी में से किसी एक कंटेस्टेंट को बचा सकते थे, जबकि बाकी दो को सीधे घर से बेघर होना था। प्रणित ने अशनूर को बचाया और नीलम व अभिषेक को घर से बाहर कर दिया।

अभिषेक बजाज ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में कहा, “हां, मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि प्रणित ने हमेशा मुझे कहा था कि मैं उनकी फर्स्ट प्रायोरिटी हूं। उसने कहा कि मैं उसका बेस्ट फ्रेंड नहीं हूं — ठीक है, वो सही कह रहा है, उसने मुझसे कभी नहीं कहा कि मैं उसका बेस्ट फ्रेंड हूं, लेकिन उसने ये बात जरूर कही थी कि मैं उसकी फर्स्ट प्रायोरिटी हूं और अगर कभी चुनना पड़े तो वो मुझे चुनेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो मैंने इस शो के लिए पूरी जान लगा दी थी। अपने सारे इमोशंस दिखाए, कुछ नहीं छिपाया। जो दिल में था, वही जुबान पर था। जब दोस्तों की बारी आई, तो मैंने उनके लिए भी स्टैंड लिया। जब वो मेरे साथ नहीं थे, तब भी मैंने उनका साथ दिया। किसी ने मुझे सेव नहीं किया था, मुझे जीरो वोट्स मिले थे, फिर भी मैं उनके साथ खड़ा रहा।”
अभिषेक ने कहा, “मुझे लगता है प्रणित को कहीं न कहीं ये एहसास हो गया था कि मैं अब और स्ट्रॉन्ग बनता जा रहा हूं, इसलिए उसने मुझे निकाला। सलमान सर ने भी कहा था कि मेरा गेम अच्छा है। उन्होंने प्रणित को भी इशारों-इशारों में समझाया था कि जो अच्छा खेल रहा है, उसे मत निकालना। लेकिन उसने वही किया जो उसे सही लगा। वो गेम खेल गया, और मैं रिश्ते निभाने में रह गया।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




