Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Abhishek Bajaj Eviction Confirm No Chance of Re Entry or Secret Room
TMKOC: 'तारक मेहता...' में कमबैक को लेकर बोले भव्या गांधी, कहा- मैं वापस आना चाहता हूं लेकिन..

TMKOC: 'तारक मेहता...' में कमबैक को लेकर बोले भव्या गांधी, कहा- मैं वापस आना चाहता हूं लेकिन..

संक्षेप: Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में अभिषेक बजाज का एविक्शन हो गया है। माना जा रहा था कि उन्हें शो में वापस लाया जाएगा, लेकिन यह बात कन्फर्म हो गई है कि वो वापस नहीं आएंगे।

Sun, 9 Nov 2025 09:16 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj: खबरें थीं कि बिग बॉस 19 के स्टार कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज को एलिमिनेट करने की बजाए सीक्रेट रूम में रखा जाएगा। लेकिन अब ताजा जानकारी के मुताबिक अभिषेक बजाज का एविक्शन पक्का है। उनकी आज 'वीकेंड का वार' में छुट्टी हो जाएगी। बिग बॉस से जुड़ी खबरें जारी करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक पोस्ट में साफ बताया है कि अभिषेज बजाज की री-एंट्री का कोई ऑप्शन नहीं है और साथ ही सूत्रों के हवाले से खबर है कि अभिषेक के इंटरव्यू के लिए इनविटेशन भी भेजे जा चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभिषेक का एविक्श कन्फर्म

बिग बॉस तक ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, "तो यकीन नहीं हो रहा है कि अभिषेक बजाज का BB19 का सफर यहीं खत्म हो गया है। उनके लिए ना तो री-एंट्री का ऑप्शन है और ना ही कोई ट्विस्ट। वोटों के हिसाब से वो बॉटम 2 में तो बिलकुल भी नहीं थे। लेकिन मेकर्स के ट्विस्ट ने उन्हें शिकार बना दिया और वो बाहर हो गए। उनके लिए वाकई बुरा लग रहा है, उन्होंने शो को अपना सब कुछ दिया और कम से कम फाइनलिस्ट तो बनना ही डिजर्व करते थे।" बहुत से फैन्स को लग रहा था कि शायद अभिषेक टॉप 5 में पहुंचेंगे।

लगलातार बिगड़ रही थी इमेज

अभिषेक बजाज बीते कुछ हफ्तों से लगातार छोटी-छोटी बातों पर हंगामा करते नजर आ रहे थे और कई बार बिना वजह की बातों पर वो घरवालों पर चीखते चिल्लाते नजर आते थे। अभिषेक बजाज घरवालों की बात तो सुनते ही नहीं थे, लेकिन साथ ही साथ हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' में जब सलमान खान उन्हें समझाने की कोशिश करते थे तब भी अभिषेक बजाज बमुश्किल ही कभी उनकी पूरी बात सुनते थे। बल्कि अभिषेक बजाज ज्यादातर वक्त बीच-बीच में सलमान को टोकते और उन्हें भी इरिटेट करते नजर आते थे।

ये भी पढ़ें:BB: मिड वीक एविक्शन में लगेगा जोर का झटका! खत्म हो सकता है इस कंटेस्टेंट का सफर
ये भी पढ़ें:इस बार गौरव का कैप्टन बनना लगभग तय, पॉलिटिकल पार्टी टास्क में मारी इस टीम ने बाज
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।