Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Abhishek Bajaj claimed Baseer Ali evicted due to love angle with nehal chudasama amaal mallik
Bigg Boss 19: अमाल का दावा, बसीर ने कहा था- प्रणित से पहले निकल गया तो अपना कॉन्फिडेंस खो दूंगा

Bigg Boss 19: अमाल का दावा, बसीर ने कहा था- प्रणित से पहले निकल गया तो अपना कॉन्फिडेंस खो दूंगा

संक्षेप: Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने दावा किया है कि बसीर अली ने नॉमिनेट होने के बाद कहा था कि अगर वो गौरव खन्ना के ग्रुप से पहले निकल जाएगा तो कॉन्फिडेंस खो देगा।

Mon, 27 Oct 2025 10:37 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि बसीर अली और नेहल चुडासमा के एविक्शन के बाद घर के सदस्य दंग रह गए। सब उनके एविक्शन पर बात करने लगे। वहीं अमाल मलिक उदास हो गए। अमाल को अकेला बैठा देख तान्या उनके पास गई। अमाल ने तान्या को बताया कि बसीर को किस बात का सबसे ज्यादा डर था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

‘फिर कभी काम नहीं कर पाएगे’

बसीर के जाने के बाद अमाल ने तान्या से कहा, “उसने मुझसे कहा था कि अगर वह अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना या मृदुल तिवारी से पहले बाहर चला गया, तो बहुत अपमानित महसूस करेगा और अपना कॉन्फिडेंस खो देगा। उसने ये भी कहा था कि शर्मिंदगी के कारण वह शायद कभी लोगों का सामना नहीं कर पाएगे या फिर कभी काम नहीं कर पाएगे।” तान्या बोलीं, “मुझे नहीं लगता था कि बसीर इतनी जल्दी जाने लायक था।” अमाल ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह ये सब नहीं करेगा। अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोएगा।”

‘इस वजह से बाहर गया बसीर’ - अभिषेक

वहीं अभिषेक बजाज का मानना है कि बसीर शो से एविक्ट इसलिए हुआ क्योंकि उसने लव एंगल शुरू किया। अभिषेक ने कहा, “गलती कर ली बसीर ने।” गौरव बोले, “कहां पे?” अभिषेक बोले, “नेहल के केस में। ये जो हो रहा था।” गौरव ने पूछा, “क्यों?” अभिषेक ने कहा, “वो ऑर्गेनिक नहीं लगता न लोगों को। डाउट करते हैं। आपके मन में हो भी तब भी नहीं लगता वो।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।