Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Abhishek Bajaj Call Tanya Mittal Mithi Churi Users Toll Him
BB19: अभिषेक ने इस कंटेस्टेंट को कहा मीठी छुरी, वीडियो देख भड़के यूजर्स, बोले- 'सब उसके पीछे पड़े हैं'

BB19: अभिषेक ने इस कंटेस्टेंट को कहा मीठी छुरी, वीडियो देख भड़के यूजर्स, बोले- 'सब उसके पीछे पड़े हैं'

संक्षेप:

कब कौन किसका सच्चा दोस्त बन जाए और कब दुश्मन ये पता ही नहीं चलता। इसी बीच अब अभिषेक बजाज ने घर के एक कंटेस्टेंट को मीठी छुरी कहा, जिससे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी नाराज हो रहे हैं।

Nov 03, 2025 10:09 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19'को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा है। शो पर अब कंटेस्टेंट एक दूसरे की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। यही नहीं कब कौन किसका सच्चा दोस्त बन जाए और कब दुश्मन ये पता ही नहीं चलता। इसी बीच अब अभिषेक बजाज ने घर के एक कंटेस्टेंट को मीठी छुरी कहा, जिससे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी नाराज हो रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस कंटेस्टेंट की कर रहे चुगली

'बिग बॉस 19' का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अभिषेक किसी की नकल उतारते हुए कहते हैं, 'तुम इस घर के सबसे हैंडसम लड़के हो, लेकिन हमारी तो बात ही नहीं हुई थी कभी। राज ही आपकी रक्षा करें।' ये बात अभिषेक, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर के सामने कहते हैं। अभिषेक की बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। वहीं, वो ये भी कहते हैं कि मुझे पता है कि कौन किसी इंटेंशन से क्या कह रहा है।

अभिषेक की बात सुनकर भड़के यूजर्स

उधर तान्या मित्तल चुपचाप अभिषेक की सारी बातें सुनती हैं, लेकिन कोई रिएक्शन नहीं देती। अभिषेक कहते हैं कि मैं दूर रहता है ऐसी लोगों से। मीठी छुरी है वो? अभिषेक की ये बातें सुनकर यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि सभी तान्या मित्तल के पीछे पड़े हुए हैं। यानी यूजर्स को सभी साफी समझ आ गया कि अभिषेक किसकी बात कर रहे हैं।

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के घर में सभी कंटेस्टेंट अपने गेम को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब घर के कई सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फरहाना भट्ट का, दूसरा नाम गौरव खन्ना का है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर नीलगिरी हैं, चौथे पर अभिषेक बजाज और पांचवें पर अशनूर कौर हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।