
BB19: अभिषेक और अशनूर फिर दोहराएंगे वही गलती? कैमरे पर रिकॉर्ड हुई दोनों की यह बातचीत!
Bigg Boss 19 Abhishek and Ashnoor: अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की एक गलती की सजा घरवाले अभी भुगत ही रहे हैं, कि अब ऐसा लगता है कि दोनों फिर वही गलती फिर से दोहराने वाले हैं। कैमरा पर रिकॉर्ड हुई दोनों की यह बातचीत।
रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' में जब अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने घर का नियम तोड़ा तो इसकी सजा पूरे घर को मिली। लेकिन ऐसा लगता है कि अभिषेक और अशनूर ने उस घटना से कोई सीख नहीं ली है, और वो फिर एक बार उसी गलती को दोहराने जा रहे हैं। इस बात का हिंट दर्शकों को शुक्रवार के एपिसोड की आखिर में मिला जब अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को रात को सोने से पहले गार्डन एरिया में अकेले बैठकर बातें करते देखा गया। अगर ऐसा होता है, तो देखना होगा कि बिग बॉस इस बार दोनों पर क्या एक्शन लेते हैं।

शुक्रवार के एपिसोड में क्या दिखाई पड़ा?
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो के 31 अक्टूबर 2025 के एपिसोड में अभिषेक बजाज देर रात को बार-बार फरहाना भट से बात करने की कोशिश करते नजर आए और जहां एक तरफ अशनूर कौर इस बात को भांप गई थीं और बार-बार बहाने से दोनों पर नजर रखने की कोशिश कर रही थीं, वहीं दूसरी तरफ पूरा घर इस बात के मजे ले रहा था। अशनूर ने उस वक्त तो इस बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन फिर बाद में तसल्ली से अभिषेक बजाज को इस बात पर हिंट दिया, लेकिन खुलकर बात तब भी नहीं की।
किस बारे में बात करना चाहती हैं अशनूर?
अशनूर कौर ने अभिषेक से कहा, "मुझे ऐसा लगने लगा कि है कि लोग इसके बारे में बात करने लगेंगे। अगर ऐसा होता है तो हम इस बारे में बात करेंगे। क्योंकि कुछ चीजों को लेकर मैं बहुत ज्यादा क्लैरिटी से आई हूं। कि मुझे वो चाहिए या नहीं चाहिए।" जब अभिषेक ने कहा कि आप इन चीजों को कंट्रोल नहीं कर सकते और क्या-कैसे दिखाना है यह मेकर्स के हाथ में है, तो अशनूर ने जवाब दिया, "लेकिन जो आप बोल रहे हो वो हमारे हाथ में है। उसका कोई स्ट्रेस नहीं है। मैं किसी और चीज के बारे में बात कर रही हूं।"
अभिषेक-अशनूर फिर करेंगे वही गलती?
अशनूर कौर ने कहा, "मैं उस चीज के बारे में बात नहीं कर रही जो चला आ रहा है। मैं कुछ ऐसी चीज के बारे में बात कर रही हूं जो पिछले एक हफ्ते से हो रही है।" अभिषेक ने पूछा- अच्छा। फरहाना वाली बात के बारे में? इस पर अशनूर मुस्कुराईं और कहा, "करते हैं ना बात बाद में।" अभिषेक बोले- समझ गया मैं। और अशनूर बोलीं- इसके बारे में कल बात करते हैं। अभिषेक बजाज ने पूछा कि लेकिन नींद तो अभी भी नहीं आ रही है तुझे। लेकिन अशनूर कुछ नहीं बोलीं। वो शायद कैमरा के सामने इस मुद्दे को लेकर बात नहीं करना चाहती थीं। संभावना है कि वो दोनों फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुपके से बात करने की कोशिश करें।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




