करणवीर मेहरा ने चुम के साथ शेयर अपनी पहली होली की रोमांटिक तस्वीर, एक दूसरे का हाथ पकड़े आए नजर

Mar 15, 2025 11:48 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने चुम दरांग के साथ अपनी पहली होली मनाई है। एक्टर ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों रंगों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रोमांटिक पोज दे करण और चुम को फैंस पसंद कर रहे हैं।

करणवीर मेहरा ने चुम के साथ शेयर अपनी पहली होली की रोमांटिक तस्वीर, एक दूसरे का हाथ पकड़े आए नजर

बिग बॉस 18 में नजर आए करणवीर मेहरा और चुम दरांग को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था। शो के दौरान दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी और अब बाहर भी ये जोड़ी एक दूसरे के साथ देखी जा रही है। करण, चुम के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। अब एक्टर ने होली के खास मौके पर चुम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, हर साल की तरह अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन किया था। इस होली पार्टी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। इस मौके पर करण, चुम का हाथ पकड़ कर पार्टी में पहुंचे और खूब मस्ती की। दोनों की मस्ती से भरे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं से प्यारी तस्वीर खुद एक्टर ने शेयर की। इस तस्वीर में करण को चुम के साथ तस्वीर के लिए पोज देते देखा जा सकता है। दोनों रंगों में डूबे हुए हैं। तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं।

karanveer chum

बता दें, चुम और करणवीर के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस 18 में रहने के दौरान हुई थी। शो में दोनों को श्रुतिका और शिल्पा शिरोडकर के साथ एक ग्रुप में देखा गया था। ये चारों कंटेस्टेंट एक साथ गेम में आगे बढ़े और फिनाले तक पहुंचे। शो में इन सभी की दोस्ती को पसंद किया गया था। अब शो के बाद भी ये कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ हैं।

होली की बात करें तो अंकिता और विक्की की पार्टी में करणवीर मेहरा और चुम के अलावा दिग्विजय राठी, मनारा चोपड़ा, मनीषा रानी, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल समेत कई और सेलेब्रिटी पार्टी में शामिल हुए थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।