करणवीर ने चुम से किया प्यार का इजहार? फैंस बोले- नजर ना लगे
- बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा और कंटेस्टेंट चुम दरांग ने साथ में वैलेंटाइंस डे का जश्न मनाया। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश और उत्साहित हैं। चुम ने वैलेंटाइंस डे के जश्न की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ जनता का दिल भी जीता है। घर के अंदर चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। घर से बाहर आने के बाद भी चुम और करण के बीच दोस्ती कायम है। फैंस दोनों को रिलेशनशिप में देखना चाहते हैं। फैंस की इस चाहत के बीच चुम ने अपने इंस्टाग्राम पर करणवीर के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। चुम ने करणवीर के साथ अपना वैलेंटाइंस डे मनाया है।
चुम ने शेयर कीं तस्वीरें और वीडियो
चुम दरांग ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में चुम ने अपनी और करण की तस्वीरों का कलेक्शन शेयर किया है। वहीं, एक वीडियो में करण और चुम साथ नजर आ रहे हैं। चुम करण से पूछती हैं कि आपको गुलाब के बारे में क्या कहना है? करण ने कहा, "रोजेस आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, आई डोन्ट केयर अबाउट एनीबडी, बट आई लव यू।"
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
चुम दरांग ने फोटो और तस्वीरें शेयर करने साथ कैप्शन लिखा- "वैलेंटाइंस डे था ये। थैंक्यू।" चुम का पोस्ट देखकर फैंस काफी खुश और उत्साहित हैं। एक ने लिखा- क्या??? करण ने आई लव यू बोला? वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैं चिल्ला रही हूं, डांस कर रही हूं। इनको किसी की नजर ना लगे। एक तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत खुश हूं, प्यार की जीत हुई।
चुम और करणवीर बिग बॉस 18 में साथ में नजर आए थे। घर के अंदर दोनों का बॉन्ड देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें चुमवीर का हैशटैग दिया था। घर से बाहर आने के बाद चुम कई बार करणवीर के साथ नजर आ चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




