अंकित तिवारी की बर्थडे पार्टी में करण वीर ने किया इस एक्ट्रेस को किस, लोग बोले- 'चुम बुरा मान जाएगी'

Mar 07, 2025 04:11 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

  • फिनाले में करण का मुकाबला रजत दलाल और विवियन डीसेना के साथ था, लेकिन जीत करण की हुई। शो जीतने के बाद करण वीर लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी बीच करण का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अंकित तिवारी की बर्थडे पार्टी में करण वीर ने किया इस एक्ट्रेस को किस, लोग बोले- 'चुम बुरा मान जाएगी'

बिग बॉस 18 काफी सुर्खियों में रहा। इस सीजन की ट्रॉफी टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ने अपने नाम की है। इससे पहले करण ने बीते साल 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्रॉफी भी जीती है। फिनाले में करण का मुकाबला रजत दलाल और विवियन डीसेना के साथ था, लेकिन जीत करण की हुई। शो जीतने के बाद करण वीर लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी बीच करण का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण एक जानी मानी हसीना को किस करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो एक्ट्रेस?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रश्मि देसाई को करण ने किया किस

करण वीर मेहरा बीते रोज फेमस सिंगर अंकित तिवारी के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। उनका वायरल हो रहा वीडियो इसी पार्टी का है। इस पार्टी में कई फेमस स्टार्स ने भी शिरकत की। अंकित की पार्टी में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी पहुंची। ऐसे में रश्मि को देखर करण काफी खुश होते नजर आए। उन्होंने रश्मि को गले लगाकर उनके प्यार से उनके गालों पर किस किया। इसके बाद अंकित तिवारी ने करण को अपने हाथ से केक खिलाया। वीडियो में करण वीर और रश्मि देसाई की दोस्ती देखने लायक रही। करण वीर मेहरा और रश्मि देसाई का ये वीडियो देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

करण वीर मेहरा और रश्मि देसाई के इस वीडियो पर फैंस के फनी रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स ने करण को चुम दरांग का नाम लेकर उन्हें छेड़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अरे 'परी हूं मैं' सीरियल के लीड कितने लंबे वक्त बात एक-दूसरे से मिले हैं। रश्मि और करण।' एक ने लिखा, 'हाय कितने प्यारे हैं करण और रश्मि।' एक ने कहा, 'चुम दरांग बुरा मान जाएगी।' एक ने लिखा, 'अरे ये हर किसी को किस करता रहता है, बिग बॉस में चुम और यहां रश्मि।' आपको बता दें कि करण वीर मेहरा और रश्मि देसाई ने 'परी हूं मैं' में साथ काम किया था, जो कि साल 2008 में रिलीज हुआ था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।