सलमान के सामने ही अविनाश पर भड़कीं शिल्पा, बोलीं- इसको बोलिए चुप रहे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • शनिवार के वीकेंड का वार में घर से बेघर हो चुके सदस्य दिग्विजय राठी सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आए। सलमान खान ने दिग्विजय के सामने ही सभी से दिग्विजय के घर से बेघर होने का कारण पूछा। इस दौरान सलमान ने शिल्पा से पूछा कि उन्होंने ईडन को वोट देकर अपना वोट वेस्ट क्यों किया था।

अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर

बिग बॉस 18 के घर से दिग्विजय के बेघर होने के बाद से ही घर के माहौल में टेंशन देखने को मिली। टाइम गॉड श्रुतिका भी घर से बाहर जाने की बात करती नजर आईं। वहीं, चुम श्रुतिका को मानने की कोशिश करती हैं। इसपर करणवीर मेहरा चुम से भी नाराज हो जाते हैं। घर में चल रहे इस ड्रामे के बीच सलमान खान सदस्यों से मिलते हैं। वो घर के सदस्यों से दिग्विजय के घर से बेघर होने को लेकर सवाल करते हैं। इस दौरान सलमान शिल्पा से कुछ तीखे सवाल पूछते हैं।

शिल्पा ने किया अपना वोट बेकार?

सलमान खान शिल्पा और चुम से पूछते हैं कि आखिर उन्होंने क्यों श्रुतिका से दिग्विजय को बचाने के लिए बात नहीं की। इसी के साथ शिल्पा से सवाल होता है कि जब वोट आउट हो रहा था तब उन्होंने यामिनी की जगह ईडन को वोट क्यों दिया? उन्होंने क्यों अपना वोट बेकार किया।

अविनाश पर चिल्लाईं शिल्पा

इसपर शिल्पा कहती हैं कि उनके यामिनी को वोट देने से भी कुछ नहीं बदलता। यामिनी के फिर भी सबसे ज्यादा वोट नहीं होते हैं। इसपर अविनाश कहते हैं कि ये सब गेम प्लान था। इस बात को सुनते ही शिल्पा अविनाश पर भड़क जाती हैं। सलमान कुछ बात कर रहे होते हैं कि तभी अविनाश अपनी बात को दोहराते हैं। इसबार शिल्पा सलमान से तेज आवाज में कहती हैं कि प्लीज सलमान इसको बोलिए चुप रहे। ये कह रहा है कि मैनें दिग्विजय को निकालने के लिए प्लान किया। अविनाश फिर भी अपनी बात से नहीं मुकरता। वो शिल्पा से कहता है कि आपने किया है तो मान लीजिए।

अविनाश के अलावा, सारा, चाहत, रजत दलाल और कशिश भी शिल्पा के उस वोट पर सवाल उठाते हैं। बता दें, जिस दिन वोटआउट हो रहा था कि उस दिन ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय और यामिनी को वोट किया था। केवल शिल्पा का वोट ईडन को था। इसलिए कल घरवालों ने शिल्पा पर वोट बेकार करने का आरोप लगाया।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीसलमान के सामने ही अविनाश पर भड़कीं शिल्पा, बोलीं- इसको बोलिए चुप रहे