Bigg Boss 18 : सारा अरफीन ने करण वीर मेहरा के खिलाफ एक्शन लेने की दी धमकी, कहा- उसने मुझे...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सारा अरफीन खान का शो में कई बार अग्रेशन बिहेवियर दिखा है। अब हाल ही में टास्क के दौरान वह फिर काफी अग्रेसिव हो गईं और जब करण ने उन्हें रोका तो सारा गिर गईं।

करण वीर मेहरा और सारा अरफीन खान

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला खासकर सारा अरफीन खान का। टास्क में एलिमिनेट होने के बाद वह बाकी कंटेस्टेंट्स को परेशान करती हैं। इस दौरान वह अविनाश मिश्रा और चुम दरांग के साथ भी जबरदस्ती करती हैं, स्काइबोर्ड छीनते हुए जो उन्होंने पकड़ा हुआ था। शिल्पा फिर अविनाश और चुम के पास आती हैं, उन्हें बचाने। जब सिचुएशन ज्यादा बढ़ जाती है तो करण वीर मेहरा आते हैं। सारा को जब वह आउट ऑफ कंट्रोल देखते हैं तो वह उनका हाथ पकड़ लेते हैं। वह उन्हें चुम और अविनाश से दूर लेकर जाते हैं और बार-बार बोलते हैं दिमाग नहीं है क्या?

गिर गईं सारा

ये ड्रामा लेकिन तब और बढ़ जाता है जब इस बीच-बचाव में सारा गिर जाती हैं। सारा फिर करण वीर पर ही हमला करने लगती हैं कभी श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा, करण को सारा से दूर करते हैं। मामला यहीं नहीं रुकता है सारा फिर दावा करती हैं करण ने उन्हें गिराया है जबरदस्ती।

सारा ने बिग बॉस से की एक्शन की मांग

सारा फिर बिग बॉस को एक्शन लेने को बोलती हैं। वह कहती हैं कि करण वीर मेहरा कौन होता है मुझे धक्का देने वाला। मुझे बाकी सदस्यों से भी माफी चाहिए जो मुझे पागल और साइको बोलते हैं। सारा रोती रहती हैं और फिर अपना माइक भी उतार देती हैं।

सारा रोती रहती हैं और कहती हैं मैं यहां बैठी हूं, लेकिन कोई भी मेरे पास नहीं आया पूछने कि मैं अब ठीक हूं या नहीं। आपको एक्शन लेना होगा। तुम किस तरह के मर्द हो, ऐसे अपनी मर्दानगी दिखाते हो? हालांकि जब शिल्पा, सारा से बात करने आती हैं तो सारा उन्हें मतलबी बोलती हैं।

सारा ने विवियन को बताई अपनी फीलिंग्स

इसके बाद विवियन सारा के पास आते हैं और तब सारा दावा करती हैं कि करण ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें गिराया है और उन्हें चोट भी लगी है। सारा आगे कहती हैं, सबसे पहला इंसान जिसने मुझपर अटैक किया वो अविनाश है। वह अपना पूरा वजह मेरे कंधों पर रख रहा था टास्क के दौरान, लेकिन मैंने उन्हें कुछ नहीं कहा। शिल्पा ने मुझे बुरी तरह धक्का दिया और तभी करण वहां आ जाता है और धक्का दिया और गिरा दिया। मुझे बहुत जोर से लगी। तुम सब आए, मुझे लगा मदद करोगे, लेकिन तुम सब मुझपर ही चढ़ गए और मुझे पागल बोल रहे।

लीगल एक्शन की धमकी

सारा फिर बोलीं कि बिग बॉस को एक्शन लेना होगा नहीं तो वह अपने वकीलों को बुलाएंगी। अगर बिग बॉस एक्शन नहीं लेंगे तो मैं जरूर लूंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीसारा अरफीन ने करण वीर मेहरा के खिलाफ एक्शन लेने की दी धमकी, कहा- उसने मुझे…