Bigg Boss 18 के चौथ कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, कई सालों बाद फाइनली शो के लिए किया हां

लाइव हिन्दुस्तान
share

  • प्रीमियर से पहले सेट से एक्टर की शूटिंग करती कई तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। साथ ही एक-एक करके कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस के चौथे कंटेस्टेंट के नाम पर से भी पर्दा उठ गया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 New Promo: बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को होने वाला है। इस शो को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सलमान खान भी शो के लिए शूटिंग शुरू कर चुके हैं। प्रीमियर से पहले सेट से एक्टर की शूटिंग करती कई तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। साथ ही एक-एक करके कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस के चौथे कंटेस्टेंट के नाम पर से भी पर्दा उठ गया है। ये कंटेस्टेंट टीवी के हैंडसबिग बॉस 18म एक्टर्स में से एक है। आइए जानते हैं कौन है वो?

चौथ कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा

बिग बॉस 18 का एक और नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें चौथे कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया गया है। सलमान खान के शो में फाइनली टीवी के हैंडसम एक्टर विवियन डीसेना की एंट्री हो गई है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि विवियन कहते हैं, 'कलर्स का बेटा हूं और अब बिग बॉस में आ रहा हूं, सबका बाप बनने।' इस वीडियो में विवियन काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर ने इस दौरान सूट पहना हुआ है।

विवियन से पहले ये तीन कंटेस्टेंट की हुई एंट्री

बता दें कि विवियन डीसेना से पहले 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हैं। वहीं, दूसरे कंटेस्टेंट 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शहजादा धामी, टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे का नाम कंफर्म कर दिया गया।

सेट से सामने आई सलमान की तस्वीरें

बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान की कुछ तस्वीरें रिवील हो गई हैं। इन तस्वीरों में सलमान बिग बॉस के सेट पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने रॉयल ब्लू शनील ब्लेजर और ब्लैक शर्ट-पैंट पहना है। इस लुक में एक्टर का किलर लुक देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस को सुपर एक्साइटेड कर दिया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीबिग बॉस 18 के चौथ कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, कई सालों बाद फाइनली किया हां