Bigg Boss 18 New Promo Karanveer Mehra Ready to Leave Show Vivian Dsena Questions Him over Sara Drama बिग बॉस का घर छोड़ने के लिए तैयार करणवीर, विवियन की किस बात पर फूटा गुस्सा?, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 18 New Promo Karanveer Mehra Ready to Leave Show Vivian Dsena Questions Him over Sara Drama

बिग बॉस का घर छोड़ने के लिए तैयार करणवीर, विवियन की किस बात पर फूटा गुस्सा?

  • Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच बड़ी बहस देखने को मिलेगी। ये बहस सारा की वजह से होगी। करणवीर विवियन से कहेंगे कि जाओ बिग बॉस को बताओ घर में ये हुआ है। मैं घर छोड़ने के लिए तैयार हूं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 Dec 2024 04:53 PM
share Share
Follow Us on
बिग बॉस का घर छोड़ने के लिए तैयार करणवीर, विवियन की किस बात पर फूटा गुस्सा?

बिग बॉस 18 अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ खेल दिलचस्प भी होता जा रहा है। इन दिनों घर में राशन को लेकर बवाल मचा हुआ है। एक टास्क के दौरान बिग बॉस ने घर का सारा राशन स्टोर रूम में रखवा लिया था। हालांकि, उस वक्त सारा ने राशन की बहुत सी चीजें अपने पास छिपा ली थीं। घर में किसी के पास ज्यादा राशन नहीं है, लेकिन सारा के पास कई चीजें मौजूद हैं और वो किसी के साथ राशन शेयर करने को तैयार नहीं है। शो के नए प्रोमो में राशन के बाद सारा एक नई चीज पर बवाल करती नजर आई हैं। सारा की वजह से करणवीर मेहरा और विवियन में बहस छिड़ जाएगी।

करणवीर ने पकड़े सारा के हाथ

शो के प्रोमो में दिखाई पड़ रहा है कि चुम, शिल्पा, अविनाश और श्रुतिका एक साथ गार्डन एरिया में खड़े हैं। इधर करणवीर मेहरा सारा को रोक रहे हैं। करणवीर मेहरा ने सारा के दोनों हाथ पकड़े हैं। करणवीर मेहरा उन्हें रोकते नजर आ रहे हैं साथ ही उनसे कह रहे हैं कि क्या आप बेवकूफ हैं?

विवियन ने छेड़ी करणवीर से बहस

प्रोमो में इसके बाद सारा को रोते हुए दिखाया गया है। वहीं, सारा विवियन से कहती हैं कि एक गेम के लिए वो मुझे इस तरह ट्रीट नहीं कर सकते हैं। प्रोमो में फिर नजर आता है कि विवियन करणवीर के पास इस मुद्दे पर बात करने जाते हैं। विवियन करणवीर से कहते हैं क्या किया तूने? विवियन के इस सवाल पर करण कहते हैं तू पूछने आया है या बोलने आया है? करण कहते हैं तूने मुझपर आरोप लगाते हुए बात की। इसपर विवियन कहते हैं तू अपना प्वाइंट ऑफ व्यू बता। इसपर करण कहते हैं कि तू कौन सा इंस्पेक्टर है जो तुझे अपना पीओवी बताऊं?

करणवीर का विवियन को दो टूक जवाब

करण फिर वहां से चले जाते हैं। करणवीर जाते-जाते कहते हैं कि जा बिग बॉस को बोल घर में ये हुआ है, निकालें मुझे मुख्य द्वार से। मैं जाने के लिए तैयार हूं। सोशल मीडिया पर इस क्लिप पर रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि करणवीर ने सही किया। विवियन हर किसी के मुद्दे में घुसता है। वहीं, एक ने लिखा सारा का अब ज्यादा हो रहा है। बहुत से यूजर्स ने करणवीर को सपोर्ट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।