Bigg Boss 18: अविनाश को चुभ गई करण की यह बात, वीकेंड का वार में आई मारपीट की नौबत
- Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का आज का एपिसोड फुल ऑफ एक्शन रहने वाला है। अविनाश और करणवीर के बीच झगड़ा बढ़ता चला जा रहा है और आज एक गेम के दौरान दोनों काफी एग्रेसिव हो जाएंगे।

Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 का अपकमिंग एपिसोड फुल ऑफ एक्शन रहने वाला है। एक तरफ जहां सलमान खान के सामने पारस और विवियन डीसेना आपस में भिड़ेंगे वहीं दूसरी तरफ करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा का भी झगड़ा फैंस को देखने मिलेगा। दरअसल लाफ्टर शेफ की कास्ट बिग बॉस हाउस में दाखिल होगी और कृष्णा -सुदेश और विकी-अंकिता की मौजूदगी में एक टास्क करवाया जाएगा जिस दौरान अविनाश और करणवीर आपस में भिड़ पड़ेंगे।
फुल ऑफ एक्शन होगा यह वीकेंड का वार
दरअसल खिलाड़ियों को हर कंटेस्टेंट की क्वालिटीज के आधार पर एक टैको बेल बनाना था। करणवीर मेहरा जब टैको बनाने जा रहे थे तब विकी जैन ने मजे लेते हुए कहा कि करण एक ही इंसान का टैको बना सकता है मुझे लगता है। उस शख्स का नाम है अविनाश। जब करणवीर टैको बनाने जा रहे थे तब अविनाश ने तंज कसते हुए कहा कि जो भी बना रहा है उसमें थोड़ा ओपिनियन जरूर डाल देना। बेवकूफ ब्रॉकली और कड़वा करेला डालकर जब करणवीर ने यह टैको बेल तैयार कर दिया उसके बाद असली झगड़ा शुरू हुआ।
लाफ्टर टास्क के दौरान हुई तगड़ी टक्कर
असल में करणवीर ने अविनाश को यह टैको बेल खाने के लिए वहां सबके सामने बुलाया तब अविनाश ने एक और बार तंज कसा और कहा- कभी तो कोई काम पूरा कर ले। यहां आकर देना होता है। इस पर करणवीर ने कहा कि वो उनसे सीनियर हैं। उन्होंने कहा कि जितनी तूने बनाई नहीं उतनी चीजें मैं बिगाड़कर आया हूं बाहर। इसके बाद करणवीर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद अविनाश बुरी तरह भड़क गए। करणवीर ने कहा- तू टेंशन मत ले, सब ठीक हो जाएगा। पापा आ जाएगा। बिलकुल टेंशन मत लो।
अविनाश को चुभ गई करण की यह बात
करणवीर ने अविनाश से कहा कि रायपुर के जिस स्कूल में पढ़ा है ना तू, उसके प्रिंसिपल की नौकरी मैंने लगवाई थी। याद रखना। ये बातें सुनकर अविनाश भड़क गए और कहा- मेरी फैमिली को इनवॉल्व करेगा। दायरा तोड़ेगा तो मैं तोड़ दूंगा। मैं नहीं देखूंगा कि सामने कौन है। अविनाश ने कहा कि अगर मैं तुझे बोलूंगा कि मैं तेरा बाप हूं तो तुझे अच्छा लगेगा। इस पर करणवीर ने कहा कि बोल ना। तब अविनाश और भड़क गए कि तू सुन सकता होगा लेकिन मेरी ये सीख नहीं है कि मैं अपने घरवालों के बारे में यह सब सुन सकूं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


