Bigg Boss 18 : शो में पहुंचीं कंगना रनौत ने बता दिया कौन हैं इस सीजन के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स, फैंस हुए हैरान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंगना रनौत हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में पहुंचीं। इस दौरान कंगना ने शो में खूब मस्ती की। इसके अलावा कंगना ने यह भी बताया कि आखिर उनके हिसाब से टॉप 4 कंटेस्टेंट्स कौनसे हैं।

कंगना रनौत

कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स से भी बात की शो और अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर बात की। कंगना के कई वीडियोज सामने आए हैं। कंगना का कहना है कि कंटेस्टेंट्स ने बड़े नाटक दिखाए शो में और उतपात भी मचाया, लेकिन उन्होंने डिक्टेटरशिप दिखाया है। इसके अलावा कंगना ने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स के नाम भी बताए हैं।

कंगना बोलीं बड़े नाटक किए इन लोगों ने

दरअसल, एक वीडियो में आप देखेंगे कि कंगना फोटोग्राफर्स से बात करती हैं। कंगना से पूछा जाता है कि इमरजेंसी टास्क हुआ कि नहीं? कंगना बोलती हैं कि बड़े नाटक किए इन लोगों ने। बड़े उत्पात मचाए। लेकिन मैंने अंदर जाकर डिक्टेटरशिप दिखाई है।

कंगना ने बताए टॉप 4

वहीं टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने बिग बॉस 18 के अब तक के 4 टॉप कंटेस्टेंट्स के नाम बताए हैं। उनके हिसाब से इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, चुम दरांग हैं।

बता दें कि कंगना पहले भी बिग बॉस आ चुकी हैं और जब भी वह शो में आती हैं तो सलमान खान के साथ भी उनकी खूब मस्ती होती है। इससे पहले जब वह फिल्म तेजस के प्रमोशन के लिए शो में आई थीं तब उन्होंने सलमान के साथ डांस और मिमिक्री की थी तो वो फैंस को बहुत पसंद आया था।

कंगना की फिल्म इमरजेंसी

कंगना की फिल्म इमरजेंसी की बात करें तो इसमें वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधीं का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को कंगना ने डायरेक्ट भी किया है। हाल ही में फिल्म को सीबीएफसी द्वारा सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 18 : शो में पहुंचीं कंगना रनौत ने बताया कौन हैं प 4 कंटेस्टेंट्स