बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले करणवीर मेहरा की जीत के साथ खत्म हो गया है। ऑडियंस के लिए एक बेहद रोमांचक और यादगार शाम साबित हुआ। शो के होस्ट सलमान खान ने अपने शानदार अंदाज से फिनाले को और खास बना दिया। इस मौके पर कई सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांधा, जिसमें सेलेब्रिटी गेस्ट्स और शो के फाइनलिस्ट्स की परफॉरमेंस शामिल थीं। पूरे सीजन में रोमांचक उतार-चढ़ाव के बाद, यह फिनाले ऑडियंस के लिए उत्साह और भावनाओं से भरपूर था। विनर की घोषणा के साथ ही ऑडियंस को उन पलों की याद दिलाई गई जिन्होंने इस सीजन को खास बनाया।
20 Jan 2025, 12:48:43 AM IST
करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम की
अपने मजबूत खेल, बेहतरीन रणनीतियों और ऑडियंस से मिले भरपूर सपोर्ट के दम पर यह खिताब जीता। फिनाले के दौरान, सलमान खान ने करणवीर मेहरा के नाम का ऐलान किया और उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। एक्टर ने पॉपुलर विवियन डीसेना को हरा कर ये ट्रॉफी अपने नाम की। इस जर्नी में उन्हें टीवी जगत के सितारों ने खूब सपोर्ट किया।
20 Jan 2025, 12:27:13 AM IST
रजत दलाल हुए शो से बाहर, करणवीर और विवियन के बीच आखिरी मुकाबला
रजत दलाल टॉप 3 में पहुंचने के बाद बाहर हो गए हैं। रजत के बाहर होते ही एल्विश यादव और उनके परिवार वाले हैरान हैं।
20 Jan 2025, 12:19:11 AM IST
सलमान के साथ अंदाज अपना अपना 2 में काम करना चाहते हैं
सलमान ने आमिर को याद दिलाया कि उन्होंने पुराने इंटरव्यू में एक्टर के साथ काम नहीं करने की कसम खाई थी। इस पर आमिर ने अपनी सफाई दी। एक्टर ने बताया कि वो आमिर के साथ काम करने के दौरान कई फिल्मों में काम करते थे तो अक्सर लेट हो जया करते थे। यहां आमिर ने कहा कि उन्हें अंदाज अपना अपना 2 साथ करनी चाहिए।
20 Jan 2025, 12:11:26 AM IST
आमिर खान ने कहा मैं 35 साल से स्ट्रगल कर रहा हूं
आमिर खान अपने बेटे जुनैद की फिल्म प्रोमोट करने बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के मंच पर पहुंचे थे। इस दौरान आमिर ने बोला कि 35 सालों से स्ट्रगल कर रहे हैं उन्हें भी सलमान खान जैसा बिग बॉस वाला घर चाहिए। सलमान हर वीकेंड ट्रेंड करते हैं। इस बार दबंग खान कहते हैं कि ट्रेंड करने के लिए घर से निकलना पड़ता है।
19 Jan 2025, 11:50:48 PM IST
टॉप 3 में नहीं पहुंचे अविनाश, कम वोटों की वजह से हुए बेघर
ईशा, चुम के बाद अविनाश भी घर से बेघर हो गए। अब टॉप 3 की रेस में रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा हैं।
19 Jan 2025, 11:41:02 PM IST
घर में पहुंचे जुनैद खान और खुशी कपूर
श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी आनेवाली फिल्म लवयाप्पा का प्रमोशन करने घर के अंदर पहुंचे। अब वो अपने साथ एक और सदस्य को घर से बाहर लाएंगे।
19 Jan 2025, 11:10:51 PM IST
लाफ्टर शेफ्स 2 का मजेदार प्रमोशन
विक्की जैन, एल्विश यादव, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार लाफ्टर शेफ्स के सीजन 2 का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान विक्की ने विवियन पापड़ी चाट बनाने का टास्क किया। इसकी मजेदार रेसिपी करणवीर ने बताई।
19 Jan 2025, 11:02:54 PM IST
अभिषेक कुमार ने चाहत पांडे के साथ किया डांस
बिग बॉस 17 के पहले पहले रनर अप अभिषेक ने चाहत पांडे के साथ सलमान खान के गाने पर डांस किया। वहीं, बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट नायरा ने सलमान खान के साथ डांस किया।
19 Jan 2025, 10:53:20 PM IST
चुम दरांग हुईं घर से बेघर
बिग बॉस 18 के घर से ईशा के बाद चुम दरांग भी एविक्ट हो गई है। चुम को घर से बाहर लाने के लिए उनकी मां घर के अंदर पहुंची थीं। चुम ने बाहर आकर कहा कि वो अपने परिवार और दोस्तों को देखकर खुश हैं। वहीं, सलमान खान ने चुम की मां से कहा कि ये सिर्फ दरांग नहीं दबंग भी हैं।
19 Jan 2025, 10:17:51 PM IST
बिग बॉस 18: ईशा सिंह हुईं घर से बेघर
बिग बॉस 18 के घर को उसके टॉप 5 मिल गए हैं। स्काई फोर्स के वीर पहाड़िया पहला एलिमिनेशन करने पहुंचे। सलमान खान ने अविनाश और करणवीर को सेफ कर लिया। इसके बाद वीर ने ईशा, रजत, चुम और विवियन में से ईशा को घर से बेघर किया।
19 Jan 2025, 10:09:20 PM IST
बिग बॉस 18 के आखिरी ने दिन अविनाश ने गाया गाना
बिग बॉस 18 का फिनाले शुरू हो गया है। सलमान खान के सामने अविनाश मिश्रा ने 'हम रहें या ना रहें कल' गाना गाया।
19 Jan 2025, 10:00:07 PM IST
काम्या पंजाबी ने किसे बताया विनर?
काम्या पंजाबी ने बताया उनके लिए कौन है विनर। यहां क्लिक कर पढें पूरी खबर
19 Jan 2025, 09:51:47 PM IST
करण और चुम को दिखाई गई वीडियो
चुम को उनके लिए सपोर्ट करने वाले लोगों की वीडियो जैसे ही दिखाई गई चुम भावुक हो गईं। वहीं, करणवीर मेहरा अपनी वीडियो देखकर काफी खुश और उत्साहित नजर आए।
19 Jan 2025, 09:44:06 PM IST
अविनाश हुए इमोशनल
अविनाश को जब वीडियो दिखाया गया तो बेहद इमोशनल नजर आए। अपने मां-पापा का मैसेज देख उनकी आंखों से आंसू निकल आए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
19 Jan 2025, 09:42:30 PM IST
विवियन को शालीन कर रहे सपोर्ट
बिग बॉस 18 फिनाले की शुरुआत हो चुकी है। शो की शुरुआत विवियन डीसेन को मिल रहे प्यार के वीडियो से हुई। विवियन के लिए जो वीडियो प्ले किया गया उसमें ईशा सिंह के दोस्त शालीन विवियन के लिए वोट अपील करते नजर आए।
19 Jan 2025, 09:33:50 PM IST
बिग बॉस ट्रॉफी पाने से चूके रजत दलाल?
रिपोर्ट्स की मानें तो रजत दलाल घर से बेघर हो गए हैं। टॉप 2 की रेस में अब विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा बचे हैं।
19 Jan 2025, 08:40:47 PM IST
दिग्विजय राठी और गुणरत्न सदावर्ते नहीं होंगे फिनाले का हिस्सा
बिग बॉस 18 फिनाले पर सभी एक्स कंटेस्टेंट नजर आएंगे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले में दिग्विजय राठी और गुणरत्न सदावर्ते नजर नहीं आएंगे। बता दें, दिग्विजय राठी को श्रुतिका अर्जुन ने घर से बेघर हुआ था। दिग्विजय समेत कई लोगों ने उनके एविक्शन को गलत बताया था।
19 Jan 2025, 08:38:04 PM IST
वीर अनाउंस करेंगे बिग बॉस 18 के टॉप 5
19 Jan 2025, 07:23:30 PM IST
बिग बॉस के सेट पर शिल्पा शिरोडकर, बताया कौन जीतेना बिग बॉस
बिग बॉस फिनाले में हिस्सा लेने शिल्पा सेट पर मौजूद हैं। उन्होंने विनर के लिए अपने दोस्त करणवीर मेहरा का नाम लिया है।
19 Jan 2025, 07:12:12 PM IST
फिनाले की रेस से बाहर हुए अविनाश मिश्रा?
बिग बॉस 18 से जुड़ी खबर देने वाले पेज bigboss__khabriii की मानें तो अविनाश मिश्रा भी फिनाले की रेस से बाहर हो गए हैं। अगर बिग बॉस खबरी की अपडेट सच होती है तो फिनाले की रेस में करणवीर, विवियन और रजत के बीच मुकाबला होगा।
19 Jan 2025, 07:04:30 PM IST
विवियन डीसेना को सपोर्ट कर रहे विक्की जैन
मीडिया राउंड में विवियन को सपोर्ट करने पहुंचे विक्की जैन अब घर के बाहर भी उन्हें ही सपोर्ट कर रहे हैं।
19 Jan 2025, 07:01:17 PM IST
बिग बॉस फिनाले के टॉप 4 सदस्य
ईशा सिंह और चुम दरांग के घर से बेघर होने के बाद बिग बॉस को उनके टॉप 4 सदस्य मिल गए हैं। अब विवियन, रजत, अविनाश औऐर करणवीर मेहरा के बीच ट्रॉफी की रेस है।
19 Jan 2025, 06:12:42 PM IST
चुम और ईशा हुईं घर से बेघर?
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिनाले की रेस से ईशा सिंह बाहर हो चुकी हैं। वहीं, ईशा के बाद चुम दरांग भी घर से बेघर हो चुकी हैं। हालांकि, इन दोनों एविक्शन पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
19 Jan 2025, 05:38:33 PM IST
एक्स कंटेस्टेंट चाहत पांडे ने इस सदस्य को कर रहीं सपोर्ट
बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट ने बताया वो किसे कर रहीं सपोर्ट।
19 Jan 2025, 05:34:58 PM IST
बिग बॉस 18: मन्नारा ने किसे बताया टॉप 2
बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं मन्नारा चोपड़ा ने अपने टॉप 2 में रजत दलाल और विवियन डीसेना का नाम लिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
19 Jan 2025, 05:20:53 PM IST
कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 18 का फिनाले
बिग बॉस 18 का फिनाले आप रात साढ़े 9 बजे से कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
19 Jan 2025, 05:18:07 PM IST
बिग बॉस 18: खत्म होगा इंतजार, टॉप 6 में ये सदस्य
बिग बॉस 18 के विनर का नाम आज जनता के सामने होगा। टॉप 6 की बात करें तो अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच ट्रॉफी की लड़ाई जारी है।
19 Jan 2025, 05:15:50 PM IST
बिग बॉस 18: सलमान खान किसे थमाएंगे ट्रॉफी?
बिग बॉस 18 के ग्रैड फिनाले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज सलमान खान बिग बॉस 18 के विनर के नाम की घोषणा करेंगे।