Bigg Boss 18 : दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन का वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोईं शिल्पा और चुम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल होते दिख रहे हैं क्योंकि घर का एक सदस्य बाहर हो गया है। वीडियो देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

दिग्विजय सिंह राठी

बिग बॉस 18 को लेकर गुरुवार शाम को खबर आई थी कि दिग्विजय राठी बाहर हो चुके हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कंटेस्टेंट के बाहर होने का वीडियो सामने आया है। भले ही वीडियो में नाम नहीं लिया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह दिग्विजय का ही वीडियो है क्योंकि सभी दिग्विजय को ही गले लगाकर रोते हैं।

ज्यादा ने लिए दिग्विजय के नाम

वीडियो में आप देखेंगे कि बिग बॉस बोलते हैं कि आज एलिमिनेशन होगा। जिस भी सदस्य के नाम के सबसे ज्यादा पत्ते पेड़ पर लगे रहेंगे, टाइम के तांडव में उस सदस्य का टाइम खत्म हो जाएगा। रजत दलाल आते हैं और दिग्विजय का नाम लेते हैं। वह बोलते हैं कि मुझे इन पाचों में कभी दगा नहीं दिया बस दिग्विजय ने धोखा दिया है। अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना लभी दिग्विजय का नाम लेते हैं।

करण वीर मेहरा वहीं यामिनी का नाम लेते हैं और कहते हैं कि यामिनी के साथ मेरा रिश्ता नहीं बन पाया है। शिल्पा शिरोडकर वहीं एडिन रोज का नाम लेती हैं। इसके बाद बिग बॉस बोलते हैं कि ज्यादतर लोगों ने इनका नाम लिया है तो ये घर से बहार होंगे।

शिल्पा-ईशा और चुम रोईं

वीडियो में फिर दिखाया जाता है कि दिग्विजय जाते हैं तो सब उन्हें गले लगकर रोने लगते हैं। ईशा वर्मा जहां अकेले में रोती हैं तो वहीं शिल्पा और चुम दरांग भी फूट-फूटकर रोती हैं। इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, 'जिसका नाम होगा एलिमिनेशम के पत्तों पर, वो कहेगा बिग बॉस के घर को बाय-बाय।'

वैसे जबसे दिग्विजय का नाम सामने आया है दर्शक और उनके फैंस काफी हैरान हैं। सभी का कहना है कि ये एविक्शन काफी गलत है। दिग्विजय का बाहर जाना गलत है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीदिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन का वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोईं शिल्पा और चुम