बिग बॉस 18 के इन कंटेस्टेंट ने 4 महीने में ही तोड़ी दोस्ती! सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो, नाम सुनकर लगेगा झटका

May 30, 2025 12:24 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'बिग बॉस 18' काफी सुर्खियों में रहा। 'बिग बॉस 18' के घर में एक-दूसरे पर जान देने वाले दो कंटेस्टेंट की दोस्ती में दरार आ गई है। अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आप भी हैरान होने वाले हैं। इनका नाम सुनकर आप भी दंग हो जाएंगे।

बिग बॉस 18 के इन कंटेस्टेंट ने 4 महीने में ही तोड़ी दोस्ती! सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो, नाम सुनकर लगेगा झटका

सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' काफी सुर्खियों में रहा। इस शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो में जहां कंटेस्टेंट के बीच काफी लड़ाई झगड़े देखने को मिले तो वहीं, दोस्ती की भी एक अलग मिसाल देखने को मिली। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आप भी हैरान होने वाले हैं। 'बिग बॉस 18' के घर में एक-दूसरे पर जान देने वाले दो कंटेस्टेंट की दोस्ती में दरार आ गई है। इनका नाम सुनकर आप भी हैरान होने वाले हैं।

इन दो कंटेस्टेंट के रिश्ते में आई दरारा

'बिग बॉस 18' के हम जिन दो कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन हैं। दोनों की दोस्ती घर में देखकर फैंस भी काफी खुश थे। दोनों ने बिग बॉस हाउस में हमेशा ही एक-दूसरे को सपोर्ट किया। वहीं, चुम दरांग ने अचानक ही श्रुतिका अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, श्रुतिका अभी भी चुम को इंस्टा पर फॉलो कर रही हैं। ऐसे में चुम दरांग को लेकर अटकलें लग रही हैं कि उन्होंने श्रुतिका संग अपनी दोस्ती खत्म करने का फैसला कर लिया है। फिलहाल श्रुतिका और चुम की तरफ से इस बात को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

इन चारों में थी गहरी दोस्ती

'बिग बॉस 18' के विनर का खिताब करण वीर मेहरा ने जीता। बिग बॉस के घर में दोस्ती की बात करें तो चुम दरांग, करण वीर मेहरा,श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर के बीच गहरी दोस्ती थी। यही नहीं श्रुतिका के अलावा चुम दरांग ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को भी अनफॉलो कर दिया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।