क्या राखी सावंत के टच में हैं रुबीना के पति अभिनव शुक्ला? बिग बॉस में दोनों के बीच हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा
Bigg Boss News: बिग बॉस 14 तो आपको याद ही होगा। उस सीजन में राखी सावंत, रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। अब बिग बॉस 14 में नजर आए अभिनव शुक्ला ने बताया कि क्या वो राखी सावंत के टच में हैं?

क्या आप बिग बॉस देखते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आपको बिग बॉस का सीजन 14 भी याद होगा। उस सीजन में रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पहुंची थीं। वहीं, राखी सावंत उस सीजन में वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंची थीं। उस सीजन में राखी सावंत, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। अब अभिनव शुक्ला ने बताया कि क्या वो राखी सावंत के टच में हैं? इसी के साथ अभिनव ने कहा उन्हें बिग बॉस करने में मजा नहीं आया था।
क्या राखी सावंत के टच में हैं अभिनव शुक्ला?
फिल्मीज्ञान के साथ खास बातचीत में अभिनव शुक्ला ने बताया कि वो राखी सावंत के सात टच में नहीं हैं। उनसे पूछा गया कि जो हरकतें राखी सावंत ने की थीं क्या वो उसकी वजह से टच में नहीं हैं? इसपर अभिनव ने कहा या, मैं बस उनके टच में नहीं रहना चाहता, सिंपल सी बात है। अभिनव ने कहा कि वो पीपल प्लीजर (जो लोगों को खुश करने के लिए ही जीते हैं) नहीं हैं, तो वो क्यों टच में होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो अच्छा लगा, उनके साथ वो टच में हैं। जो नहीं अच्छा लगा उसके साथ नहीं हैं।
बिग बॉस 14 के किन लोगों के साथ टच में हैं अभिनव शुक्ला?
अभिनव शुक्ला से जब पूछा गया कि वो अपने सीजन से किन-किन लोगों के टच में हैं? इस सवाल के जवाब में अभिनव ने निक्की तंबोली का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वो उनके टच में थे, लेकिन अब निक्की काफी व्यस्त हो गई हैं। उन्होंने राहुल महाजन औप शारदुल का भी नाम लिया।
बिग बॉस करके अभिनव को नहीं आया मजा
इस बातचीत के दौरान अभिनव ने कहा कि उन्हें वो शो करने में बिल्कुल मजा नहीं आया। वो इस माइंड सेट के साथ घर में गए थे कि उन्हें वहां सर्वाइव करना था। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कौन उस शो को एंजॉय करता है। अभिनव ने कहा कि वो लोगों से ये नहीं कहेंगे कि वो शो देखना बंद कर दें क्योंकि वो खुद भी वो उस शो का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन वो लोगों से ये जरूर कहेंगे कि बिग बॉस को अपने घर में ना ले जाएं। वो सब एंटरटेनमेंट के लिए होता है, इसे अपनी रियल लाइफ में मत अपनाइगा।
अभिनव से पूछा गया कि वो शो करने के बाद ट्रॉमा होता है? अभिनव ने कहा हां। जब अभिनव से पूछा गया कि क्या उन्होंने शो से बाहर आने के बाद पत्नी के साथ मिलकर कोई छेरिपी ली थी? इसपर अभिनव ने कहा कि नहीं बस रुबीना जीत गईं, वही थेरिपी थी।
राखी सावंत ने घर में की थी कौन सी हरकत?
राखी सावंत की बात करें तो वो बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंची थीं। शुरुआत में राखी सावंत, रुबीना और अभिनव के बीच अच्छे रिश्ते थे,लेकिन शो में अचानक से राखी ने अभिनव शुक्ला से फ्लर्ट करना शुरू कर दिया था। रुबीना ने पहले तो उस फ्लर्ट को मजाक में लिया, लेकिन बाद में राखी सावंत ने कुछ ज्यादा ही कर दिया था। वो पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से अभिनव शुक्ला का नाम लिखकर और आई लव यू लिखकर घूमने लगी थीं। रुबीना और राखी के बीच बातचीत इतनी बढ़ गई थी कि रुबीना ने उनके ऊपर पानी फेंक दिया था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


