हिना खान और शिल्पा शिंदे की लड़ाई में कूदीं अर्शी खान, ‘ये रिश्ता’ एक्ट्रेस को बताया 'काले दिल वाली'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शिल्पा शिंदे के हाल ही में हैरान करने वाले खुलासे के बाद से हिना खान ने भाभी जी घर पर हैं एक्ट्रेस पर निशाना साधा था। इसके बाद शिल्पा ने हिना खान पर पलटवार किया था। अब हिना खान और शिल्पा की जंग में अर्शी खाम कूद पड़ी हैं। 

हिना खान और शिल्पा शिंदे की लड़ाई में कूदीं अर्शी खान, ‘ये रिश्ता’ एक्ट्रेस को बताया 'काले दिल वाली'

भाभी जी घर पर हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट केस वाले खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस चीज को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि शिल्पा ने सही किया ये गलत। इस पूरे मामले में हिना खान ने भी अपनी राय सामने रखी। ऐसा करते हुए हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा। इसके बाद शिल्पा ने हिना पर पलटवार किया। हिना और शिल्पा की इस लड़ाई में बिग बॉस 11 की अर्शी खान भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने हिना खान पर भड़ास निकाली है।

अर्शी खान ने हीना खान को बताया काले दिल वाली

अर्शी खान ने हिना खान पर भड़ास निकालते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- इस औरत को तो मैंने भी मैसेज किया था जब ये बीमार थी। बिल्कुल बुरा लग रहा था जब ये बीमार थी, दुआ की इसके लिए लेकिन फिर भी एक रिप्लाई नहीं दिया कि मैं ठीक हूं। इसकी हर चीज पब्लिसिटी के लिए होती है, ये जो बिग बॉस में थी काले दिलवाली, आज भी वही है। शबाश शिल्पा, हम सिर्फ तुम्हारे साथ हैं।

शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टा पर शेयर की अर्शी खान की स्टोरी

अर्शी खान की ये स्टोरी शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर करते हुए अर्शी का धन्यवाद किया है। बता दें, शिल्पा शिंदे और अर्शी खान बिग बॉस के घर में जब थीं तब भी दोनों की अच्छी बात होती थी। तब अर्शी और शिल्पा, दोनों ही हिना खान को पसंद नहीं करते थे। बिग बॉस के घर में अर्शी खान को अक्सर हिना के खिलाफ बोलते देखा जाता था।

अर्शी खान

कैसे शुरू हुआ शिल्पा शिंदे वाला विवाद?

शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने भाभी जी घर पर हैं प्रोड्यूसर के ऊपर जो सेक्सुअल हरैसमेंट का आरोप लगाया था वो झूठा था। शिल्पा ने कहा था कि वो अब इस बात को इसलिए बता रही हैं क्योंकि उनके दिल पर एक बोझ था। शिल्पा का ये खुलासा जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें टारगेट करने लगे। शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर भी एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में शिल्पा ने कहा था कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या बोल रहे हैं। शिल्पा का कहना था कि उन्हें पहले भी कभी किसी ने सपोर्ट नहीं किया था और अगर अब भी उन्हें किसी से सपोर्ट की उम्मीद नहीं है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।