'शादी नहीं चलेगी', एकता कपूर के दोस्त उन्हें क्यों देते हैं मैरिज न करने की सलाह?

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Ekta Kapoor Marriage Plan: टीवी क्वीन एकता कपूर ने कहा कि अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो शादी करेंगी नहीं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनके दोस्त उन्हें शादी न करने की सलाह देते हैं। 

'शादी नहीं चलेगी', एकता कपूर के दोस्त उन्हें क्यों देते हैं मैरिज न करने की सलाह?

टीवी क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन को लेकर बातें कीं। एकता कपूर का एक बेटा है (सरोगेसी से)। हालांकि, अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। एकता कपूर से जब पूछा गया कि उन्होंने अबतक शादी क्यों नहीं की है। इसपर उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने शादी नहीं की है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो शादी करेंगी नहीं। इसी बातचीत के दौरान एकता कपूर ने बताया कि उनके दोस्त उन्हें शादी नहीं करने की सलाह देते हैं क्योंकि वो अपने काम में बहुत व्यस्त रहती हैं और उनके दोस्तों को लगता है कि इस वजह से उनकी शादी नहीं चलेगी।

शादी के बारे में क्या सोचती हैं एकता कपूर?

MK Talks के साथ खास बातचीत में एकता कपूर ने शादी को लेकर अपनी राय सामने रखी। एकता कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है आज के टाइम पर कम से कम लोग शादी करें वही बेहतर है। उन्होंने बताया कि एक उम्र के बाद किसी के साथ भी एडजस्ट करना बहुत कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि जितना काम करना है उन्हें, जितना वो काम करती हैं, जितना वो बिजी रहती हैं अपने मॉम-डैड और बेटे के साथ, किसी और इंसान को उतना टाइम देना उनके पास है ही नहीं।

एकता कपूर का मानना है कि शादी एक कमिटमेंट है और अगर आपने वो कमिटमेंट ली है तो उसे पूरा करना चाहिए और अगर आप कमिटमेंट पूरा नहीं कर सकते हैं तो शादी मत करिए। एकता ने बताया कि उनके दोस्तों ने उनके जीवन को देखते हुए उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए।

एकता के दोस्त उन्हें देते हैं शादी न करने की सलाह

एकता कपूर ने कहा, “प्लीज शादी मत करना, l तुम बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ शादी के रिश्ते में हो। तुम ऑफिस नहीं छोड़ोगी, तुम घर नहीं आओगी, तुम टाइम घर पे नहीं बिताओगी, तुम्हारे शो में प्रॉब्लम होगी तो तुम पूरी रात बैठकर एडिटिंग करोगी…ऐसे कोई भी शादी नहीं चलने वाली।”

बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ शादी में हैं एकता कपूर

एकता कपूर ने कहा कि वो 31 सालों से एक सफल शादी (अपने काम के साथ) में हैं और उन्हें ये तलाक नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वो बालाजी टेली फिल्म्स के साथ रिलेशनशिप में बहुत कमिटेड हैं। इसी बातचीत के दौरान एकता कपूर से पूछा गया कि प्यार के बारे में वो क्या सोचती हैं? इसपर एकता कपूर ने प्यार को समय की बर्बादी बताया है। एकता ने कहा लोग आपको यूज करते हैं। यह दुनिया ऐसी है कि आप किसी को टाइम दो, वक्त दो, प्यार दो, वो आपको यूज़ ही करेंगे। तो मैं दुनिया को यही सलाह दूंगी कि अपने बच्चे से प्यार करो, काम से प्यार करो और अगर आपने किसी अच्छे इंसान से शादी की है तो समय निकालो और फिर उसके प्यार करो।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।