Kapil Sharma के कैप्स कैफे में भारती सिंह की मस्ती, मेन्यू देख उड़े कॉमेडियन के होश

लाइव हिन्दुस्तान
share

कॉमेडियन भारती सिंह अपने पूरे परिवार के साथ कपिल शर्मा के दुबई वाले कैप्स कैफे पहुंचीं। उन्होंने व्लॉग में कपिल के कैफे के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि वो वहां का मेन्यू देखकर हैरान रह गईं। आइए जानते हैं क्यों हैरान हुईं भारती सिंह। 

Bharti Singh at Kapil's Cafe
कपिल शर्मा के कैफे पहुंचीं भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह अपने पूरे परिवार के साथ दुबई पहुंची हैं। उन्होंने व्लॉग में बताया कि ये उनके छोटे बेटे काजू की पहला इंटरनेशनल ट्रिप है। इस ट्रिप के दौरान भारती सिंह, हर्ष, काजू और गोला के साथ कपिल शर्मा के कैप्स कैफे भी पहुंचीं। कपिल शर्मा के कैफे का मेन्यू देख भारती सिंह हैरान रह गईं।

‘कपिल मामू’ के कैफे पहुंचे गोला

भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बताया कि वो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में लंच के लिए पहुंची। व्लॉग में भारती सिंह गोला से पूछती हैं कि ये किसका कैफे है? इस पर गोला जवाब देते हुए कहा- कपिल मामू का।

ये भी पढ़ें: भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर पवन सिंह ने लगाए पुश अप्स; ‘पावर के ऊपर जनरेटर’

भारती सिंह को पसंद आया कपिल शर्मा का कैफे

भारती सिंह को कैप्स कैफे का थीम काफी पसंद आया। वीडियो में दिखाई पड़ा की कैफे में भारती सिंह और उनके परिवार का स्वागत एग्जॉटिक ड्रिंक्स (मैंगो बरिस्ता, मैंगो चिली लेमन और कोको ब्लू ओसन) से किया गया। गोला वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने वहां चॉकलेट खाई है।

क्यों मेन्यू देख हैरान रह गईं भारती सिंह?

भारती सिंह कहती हैं वो कि वो मेन्यू देखकर हैरान हो गई हैं। उन्होंने कहा, मैं मेन्यू देखकर हैरान रह गई हूं, दुबई वालों। माइंड ब्लोइंग मेन्यू है! वड़ा पाव, पंजाबी कुल्चा, आलू पराठा, पनीर पराठा। कैफे लगा था भाई कि कॉफियां ही होंगी, शेक होंगे। पर शानदार लंच करके जाएंगे यहां से।" भारती सिंह ने कहा कि कपिल शर्मा ने हमें इतना हंसाया है, अब उनका खाना खाकर भी देखो आप। खाना इतना अच्छा है कि आप बार-बार आएंगे।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा की पत्नी ने कनाडा में खोला 'द कैप्स कैफे', तस्वीरें देख लोग बोले- 'भारत में भी चाहिए'

भारती सिंह ने लंच में क्या-क्या किया ऑर्डर

ड्रिंक्स के बाद भारती सिंह ने पानीपुरी ऑर्डर कीं। भारती कहती हैं कि कपिल शर्मा ने कैफे में सारी अपनी पसंद की चीजें रखी हैं। इसके बाद भारती सिंह ने आलू टिक्की खाई। लंच में भारती सिंह ने अमृतसरी कुल्चे मंगवाए।

कैसा है कपिल शर्मा का कैप्स कैफे?

कैप्स कैफे की बात करें तो कैफे की थीम पिंक, व्हाइट है। कैफे के अंदर फूलों से सजावट है। हर टेबल पर आपको एक टेबल लैंप भी रखा दिख जाएगा। अभी दुबई कैफे में केवल अंदर बैठने की व्यवस्था है, लेकिन भारती सिंह ने बताया कि जल्द ही उस कैफे में बाहर बैठने का व्यवस्था हो जाएगी। भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बुर्ज खलीफा की लाइटिंग भी अपने फैंस को दिखाई।

ये भी पढ़ें: 'गोलियां चल गईं…', कैप्स कैफे पर फायरिंग को लेकर अक्षय कुमार ने किया मजाक

गोला और भारती ने की ‘कुत्ते’ की सवारी

कपिल कैफे के बाद भारती, हर्ष, गोला और काजू सिटीवॉक पहुंचे। वहां, हर्ष, भारती और गोला ने टॉय डॉग (कुत्ते) की सवारी की। हर्ष ने काजू को गोद में लेकर उसे भी डॉग की सवारी कराई। भारती ने दुबई जाने का भी एक पूरा व्लॉग उनके यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। इस व्लॉग में काजू और गोला का खूबसूरत बॉन्ड भी देखने को मिला था। गोला अपने भाई काजू के साथ खेलते नजर आए थे। इस व्लॉग में भारती सिंह ने उस घर का टूर भी करवाया जहां वो परिवार के साथ इस ट्रिप के दौरान रुकी हैं। भारती सिंह ने बुर्ज खलीफा की भी झलक अपने दर्शकों को दिखाई।

भारती सिंह के बेटे काजू की बात करें तो काजू का जन्म 19 दिसंबर, 2025 को हुआ था। जन्म के करीब 3 महीने बाद मार्च 2026 में भारती और हर्ष ने अपने व्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए बेटे काजू का चेहरा दुनिया को दिखाया था। काजू का नाम यशवीर है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीकपिल शर्मा के कैप्स कैफे में भारती की मस्ती, मेन्यू देख उड़े कॉमेडियन के होश