
भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला काट दूं
संक्षेप: भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी का कहना है कि उन्हें हजारों थप्पड़ पर चुके हैं लेकिन गुलशन ग्रोवर ने एक वेब सीरीज में जानबूझकर तेज थप्पड़ मारा था। उन्हें इस बात पर इतना गुस्सा आया कि...
भाबीजी घर पर हैं सीरियल में अनोखेलाल सक्सेना के रोल में सानंद वर्मा ने कई थप्पड़ खाए थे। अब उन्होंने वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी से जुड़ा एक ऐसा थप्पड़ कांड बताया है जिसके लिए उनके मन में बहुत नाराजगी है। सानंद ने बताया की शूट के दौरान गुलशन ग्रोवर ने उन्हें असल में तेज थप्पड़ मार दिया था। उन्हें अंदर से इतना गुस्सा आया कि लगा था कि उनका गला काट दें या कुर्सी उठाकर मार दें लेकिन वह मुस्कुराते रहे। सानंद ने बताया कि उन्होंने पहले बोला भी नहीं था कि असली थप्पड़ मारेंगे वरना वह मानसिक रूप से तैयार हो जाते।

लग रहा था गला काट दूं
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में सानंद वर्मा बोले, 'फर्स्ट कॉपी वेब सीरीज में गुलशन ग्रोवर ने मुझे वाकई तेज मारा था, एकदम असली। अंदर से मुझे लग रहा था कि इस आदमी का गला काट दूं लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। मैंने आज तक कुछ नहीं कहा, मैं पहली बार यह बात यहां बोल रहा हूं। उन्होंने जानबूझकर किया था, एक्टिंग नहीं थी।'
बोले नहीं महसूस हुआ कुछ
सानंद बोले, 'ये एक्टिंग वाला थप्पड़ नहीं था। आपने मुझे बताया भी नहीं कि आप असली में मारने जा रहे हो। आपको बताना चाहिए था तो मैं असली थप्पड़ के लिए खुद को तैयार कर लेता। कुछ महसूस नहीं हुआ, मैं सीन और मेरे कैरेक्टर में था। मैंने सीन पूरा किया और चला गया, किसी से कुछ नहीं कहा।'
लग रहा था कुर्सी मार दूं
सानंद ने बताया कि सीन से पहले बताया जाता है। वह बोले, 'पहले बताना जरूरी है। लेकिन उन्होंने नहीं बताया और मुझे तेज थप्पड़ मार दिया। यह गलत था। मुझे बहुत गुस्सा आया था लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा क्योंकि मैं नेगेटिविटी से दूर रहना चाहता था। लग रहा था कि कुर्सी उठाकर मार दूं लेकिन मुस्कुराता रहा।'
हजारों बार पड़े थप्पड़
सानंद बोले, 'मुझे बतौर एक्टर हजारों बार थप्पड़ मारा गया है। मुझे नहीं लगता कि किसी को मुझसे ज्यादा थप्पड़ पड़े होंगे। मुझे थप्पड़ खाने के लिए ही जाना जाता है। भाबीजी घर पर हैं में मुझे कई बार थप्पड़ पड़े लेकिन एक तरीका होता है। असली में नहीं मारा जाता है।'

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




