Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBhabhi Ji Ghar Par Hain Release Date 6 February ravi kishan shubhangi atre full cast and details
खत्म हुआ इंतजार! बड़े पर्दे पर छाएंगी अंगूरी भाभी, जानें कब रिलीज हो रही भाभी जी घर पर हैं फिल्म

खत्म हुआ इंतजार! बड़े पर्दे पर छाएंगी अंगूरी भाभी, जानें कब रिलीज हो रही भाभी जी घर पर हैं फिल्म

संक्षेप:

Bhabhi Ji Ghar Par Hain Film: इंडियन टीवी पर सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं अब बड़ी स्क्रीन पर आने जा रहा है। अब इस सीरियल पर फिल्म बन चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है। 

Jan 09, 2026 06:01 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भाभी जी घर पर हैं पर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। अब जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल के रूप में लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के फैंस अब फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस कह रहे हैं कि वो इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब रिलीज हो रही फिल्म?

जी स्टूडियो ऑफिशियल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

किसने डायरेक्ट की है भाभी जी घर पर हैं फिल्म

भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन को शशांक बाली ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को जी सिनेमा, संजय कोहली और बिनैफर कोहली ने प्रोड्यूस किया है। विहान कोहली इस फिल्म को को-प्रोड्यूसर कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से ही साफ है कि ये फिल्म आपको जमकर हंसाने वाली है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

भाभी जी घर पर हैं फिल्म में मुकेश तिवारी, रवि किशन, आसिफ शेख, शुभांगी आत्रे, रोहिताश्व गौर, विदिशा श्रीवास्तव, योगेश त्रिपाठी, दिनेश लाल यादव और बृजेन्द्र काला जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:IMDb रेटिंग 8.6, 143 एपिसोड, दूरदर्शन के इस शो के आगे फेल है 'भाभी जी घर पर हैं'
ये भी पढ़ें:'तारक मेहता का जेठालाल नहीं बनना', ऐसा क्यों बोले भाभी जी घर पर हैं के ‘सक्सेना’

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स

रिलीज डेट के ऐलान के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सबसे ज्यादा खुशी तो इस बात की है कि इसमें शुंभांगी आत्रे हैं। हमारी सबसे प्यारी अंगूरी भाभी। एक ने लिखा- ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। वहीं, एक यूजर ने पूछा है कि फिल्म का ट्रेलर कब तक रिलीज होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।