Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBefore Bhabhi Ji Ghar Par Hain Khichdi TV serial was turned into movie box office collection indian average imdb rating
भाभी जी घर पर हैं से पहले इस 8.6 रेटिंग वाले सीरियल पर बनी थी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल

भाभी जी घर पर हैं से पहले इस 8.6 रेटिंग वाले सीरियल पर बनी थी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल

संक्षेप:

भाभी जी घर पर हैं पर अब फिल्म रिलीज होनी है। इस टीवी सीरियल से पहले खिचड़ी सीरियल पर फिल्म बनी थी।खिचड़ी का बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस एवरेज था। आइए जानते हैं कितनी थी फिल्म की कमाई। 

Jan 10, 2026 05:04 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सालों से टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा सीरियल भाभी जी घर पर हैं पर अब फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और साथ ही ये भी बता दिया गया है फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भाभी जी घर पर हैं पर फिल्म रिलीज से पहले हम आपको एक ऐसे पॉपुलर टीवी सीरियल के बारे में बता रहे हैं जिसपर फिल्म बनी थी। इस सीरियल का नाम था खिचड़ी। खिचड़ी पर इसी नाम से एक फिल्म बनी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी। आइए जानते हैं खिचड़ी की कमाई, बजट और इसकी आईएमडीबी रेटिंग।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब शुरू हुआ था टीवी सीरियल खिचड़ी?

खिचड़ी एक सिटकॉम था जो स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। इस सीरियल का पहला एपिसोड 10 सितंबर, 2002 में आया था। इस सीरियल के तीन सीजन में 98 एपिसोड्स आए। सीरियल के दूसरे सीजन का नाम इंस्टेंट खिचड़ी था जडो स्टार प्लस के सहयोगी चैनल स्टार वन पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद सीरियल का तीसरा सीजन आया जिसका नाम खिचड़ी था जो स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था।

खिचड़ी सीरियल में नजर आए थे कौन से सितारे?

खिचड़ी में अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक, जेडी मजेठिया, ऋता भद्रा, यश मित्तल और आतिश कपाड़िया जैसे कलाकार नजर आए थे। ये टीवी सीरियल देशभर में बहुत पसंद किया जाता था।सीरियल को इतना पसंद किया जाता था कि साल 2010 में इसपर फिल्म रिलीज हुई। इस टीवी सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।

खिचड़ी सीरियल

कब रिलीज हुई थी खिचड़ी द मूवी?

खिचड़ी मूवी का सिर्फ एक नहीं बल्कि दो पार्ट रिलीज हुई थे। फिल्म का पहला पार्ट 1 अक्टूबर, 2010 में आया था। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट खिचड़ी 2 साल 2023 में आया था।

खिचड़ी 1 और 2 में अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक, जेठी मजेठिया और परेश गनात्रा जैसे कलाकार नजर आए थे। खिचड़ी का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुआ था।

खिचड़ी द मूवी

खिचड़ी ने कितनी की थी कमाई और क्या थी आईएमडीबी रेटिंग?

boxofficeindia.com की मानें तो खिचड़ी का बजट 4.50 करोड़ था। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 8.17 करोड़ था। यह फिल्म 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। खिचड़ी को आतिश कपाडिया ने डायरेक्ट किया था। वहीं, इस प्रोड्यूस जेडी मजेठिया ने किया था। खिचड़ी द मूवी की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे है।

वीकखिचड़ी द मूवी का कलेक्शन
वीक 14.13 करोड़
वीक 21.29 करोड़
वीक 337 लाख
वीक 48.75 लाख

खिचड़ी 2 ने कितनी की थी कमाई?

खिचड़ी 2 की बात करें तो फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 5.25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है। फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म को भी आतिश कपाडिया ने डायरेक्ट किया था।

खिचड़ी 2

भाभी जी घर पर हैं में नजर आएंगे कौन से स्टार्स?

अब भाभी जी घर पर हैं पर भी फिल्म रिलीज होने जा रही है। टीवी पर तो इस सीरियल को खूब प्यार मिलता है, लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा करती है ये देखना दिलचस्प होगा। भाभी जी घर पर है फिल्म में शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख, रोहितश्व गौर, रवि किशन और मुकेश तिवारी जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

कब से आ रहा है टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं?

भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल की बात करें तो ये सीरियल साल 2015 से फैंस का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के अबतक 2,753 एपिसोड्स आ चुके हैं। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है। आसिफ शेख और रोहितश्व गौर अब भी टीवी सीरियल का हिस्सा हैं। शुभांगी अत्रे की बात करें तो वो भी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, अब वो सीरियल का हिस्सा नहीं हैं। शुभांगी सीरीज में अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थीं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।