Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBB 19 Weekend ka Vaar Gaurav Khanna and Amaal Malik are Biggest Loser tells Farhana Bhat
BB 19: कौन है सबसे बड़ा लूजर? पब्लिक ने दिया यह जवाब, सलमान बोले- जब यह घर से बाहर निकलेगा..

BB 19: कौन है सबसे बड़ा लूजर? पब्लिक ने दिया यह जवाब, सलमान बोले- जब यह घर से बाहर निकलेगा..

संक्षेप:

BB 19 Weekend ka Vaar: सलमान खान आज के वीकेंड का वार में एक कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। वजह यह कि उन्हें लगता है कि वो गेम में सब कुछ प्रेडिक्ट कर सकते हैं।

Nov 22, 2025 05:27 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' काफी दमदार होने वाला है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं और इस बीच मेकर्स दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कंटेस्टेंट भी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें सलमान खान फरहाना भट से पूछते हैं कि उनके मुताबिक घर का सबसे बड़ा लूजर खिलाड़ी कौन है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन है सबसे बड़ा लूजर?

फरहाना भट बिना किसी हिचकिचाहट के गौरव खन्ना का नाम लेती हैं। फरहाना भट ने कहा, "सर मुझे लगता है कि गौरव जी हैं, किसी वजह से शायद वो उस चीज को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।" यही सवाल जब गौरव खन्ना से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "अपने निजी अनुभव से बताऊं तो शहबाज।" मालती चाहर ने भी शहबाज का ही नाम लिया क्योंकि छोटी सी बात पर उन्होंने बहुत बड़ा रिएक्शन दिया था। लेकिन बारी जब शहबाज की अपने बारे में सफाई देने की आई तो उन्होंने कहा- सबसे ज्यादा इन्हीं लोगों ने कहा है कि यह शो मेरी वजह से ही चल रहा है।

सलमान का करारा जवाब

इस गेम का सबसे बड़ा लूजर कौन है इस सवाल का जवाब जब प्रणित मोरे से मांगा गया तो उन्होंने कहा, "अमाल में किसी भी बात को स्वीकार करने का भाव कम रहता है। वो वीकेंड से पहले भी आकर बोलेगा कि आज सलमान सर मेरी और शहबाज की क्लास लेंगे।" यह बात जब सलमान खान तक पहुंची तो उन्होंने भी सब कुछ साफ करने और जवाब देने का सोचा। सलमान खान ने कहा, "लेकिन क्लास तो जब यह घर से बाहर निकलेगा तब ली जाएगी। क्लास लेने के अलग-अलग तरीके हैं। समझाओ, फिर डांटो, इगनोर करो, इससे बड़ी क्लास कुछ नहीं हो सकती।"

पब्लिक ने बताई अपनी राय

तो क्या सलमान खान अपने चहेते कंटेस्टेंट अमाल मलिक को नजरअंदाज करके उनकी क्लास लगा रहे हैं और उन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं? बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो उन्होंने सबसे बड़ा लूजर गौरव खन्ना को ही बताया है। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों ने लिखा है कि फरहाना भट सही कह रही है और अगर बात करें शो के सबसे बड़े लूजर्स की तो अमाल मलिक और गौरव खन्ना सबसे बड़े लूजर्स हैं।

ये भी पढ़ें:लागत की 15 गुना कमाई करने वाली फिल्म, सच्ची घटना पर आधारित थी कहानी
ये भी पढ़ें:सरिता देगी चॉल वालों को धोखा? अनुपमा से हाथ मिलाएगी रानी ताई!
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।