
Bigg Boss 19: प्री-कैप्टन्सी टास्क में खुल गई पोल, सामने आए इन खिलाड़ियों के घर के नाम
Bigg Boss 19: अशनूर कौर से लेकर फरहाना भट और बशीर अली तक, जानिए आपसे पसंदीदा सेलेब्स को घर में प्यार से क्या कहकर पुकारते हैं परिवार वाले। प्री-कैप्टन्सी टास्क में खुली सबकी पोल।
Bigg Boss 19: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का गुरुवार और शुक्रवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। एक तरफ जहां कैप्टन्सी की दावेदारी जीतने के लिए घरवालों के सामने सामने वाले की भावनाओं को कुचल फेंकने का टास्क दिया गया। वहीं दूसरी तरफ टास्क के दौरान जब फरहाना ने ऐसा किया, तो लगभग पूरा घर उसके खिलाफ हो गया। इस टास्क के दौरान कई सेलेब्रिटी के घर के नाम नेशनल टीवी पर सामने आए। क्योंकि उस स्टार के घरवालों ने जो चिट्ठी लिखी थीं, उसमें उन्हें उसी नाम से संबोधित किया था, जिससे उन्हें घर में पुकारा जाता है।

फरहाना भट का घर का नाम
खिलाड़ियों को जहां उनके घरवालों की चिट्ठी को रूप में उनकी फैमिली का प्यार मिल गया, वहीं दर्शकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का निकनेम पता चल गया, कि उन्हें घर में प्यार से क्या कहकर पुकारा जाता है। फरहाना भट के घरवाले उन्हें 'ज़ू' कहकर पुकारते हैं। फरहाना को जब अमाल मलिक ने उसके घरवालों की चिट्ठी दी, तो उन्होंने लाउडली इसे सबके सामने पढ़कर सुनाया। फरहाना ने सबको यह भी बताया कि ज़ू का मतलब होता है जिंदगी। इसीलिए उनके घरवाले प्यार से उन्हें यह कहकर पुकारते हैं।
बशीर अली का घर का नाम
बशीर अली को जब उसके घरवालों की चिट्ठी मिली तो हमेशा स्ट्रॉन्ग दिखने वाले बशीर अपने इमोशन्स नहीं रोक पाए। उनकी आवाज भर्रा उठी और उन्होंने किसी तरह अपनी भावनाएं काबू कीं। बशीर की चिट्ठी के जरिए दर्शकों को पता चला कि उनकी मां उन्हें प्यार से उन्हें 'गुड्डू' कहती हैं। इस बात पर गौरव खन्ना ने उनकी टांग भी खींची और कहा- क्या तुम खुश हो गुड्डू? अब गुड्डू नाम पता चल गया घर का। जिस तीसरे घरवाले का नाम दर्शकों को इस टास्क के जरिए पता चला वो थीं अशनूर कौर।
अशनूर कौर का घर का नाम
नेहल की वजह से अशनूर कौर को भी उनके घरवालों की चिट्ठी मिल गई और जब वो अपने परिवार वालों की चिट्ठी पढ़ रही थीं, तब घरवालों और दर्शकों को यह पता चला कि उनकी फैमिली भी अशनूर को कुनिका की तरह शेरनी कहती है। लेकिन इतना ही नहीं, माता-पिता ने अशनूर को प्यार ने एक और नाम दिया है। इस टास्क के दौरान पता चला कि घरवाले अशनूर कौर को प्यार से लड्डू पुकारते हैं। बता दें कि गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अभिषेक बजाज और नेहल को अपने घरवालों की चिट्ठियां नहीं मिल पाईं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




