Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbb 19 amaal malik aunt roshan garry slams farhana bhat compares things with sidharth shulka incident
अमाल की मौसी से इस कंटेस्टेंट को कहा 'छिछोरी', ‘बी-ग्रेड’ वाले बयान को सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़ा

अमाल की मौसी से इस कंटेस्टेंट को कहा 'छिछोरी', ‘बी-ग्रेड’ वाले बयान को सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़ा

संक्षेप:

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक की मौसी रोशन गैरी ने एक बयान में फरहाना भट को छिछोरी औरत कहा है और साथ ही अमाल मलिक वाले बयान की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला वाली घटना के साथ की है।

Tue, 28 Oct 2025 11:53 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में यूं तो अभी तक कई झगड़े हो चुके हैं, लेकिन 'वीकेंड का वार' में जिस झगड़े को सबसे ज्यादा तवज्जो मिली, वो था प्री-कैप्टन्सी टास्क में नीलम गिरि का लेटर फाड़े जाने के बाद अमाल मलिक और फरहाना भट के बीच हुआ झगड़ा। अब इस मुद्दे पर अमाल मलिक की मौसी रोशन गैरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोशन ने जहां अमाल वाले बयान की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला वाले बयान से की, वहीं फरहाना भट को 'छिछोरी औरत' बताया। अमाल मलिक की मौसी रोशन गैरी ने कहा कि यह सब बिग बॉस में पहली बार नहीं हुआ है।

गैरी ने सिद्धार्थ शुक्ला वाले कांड से की तुलना

जब रोशन गैरी से इंडिया फोरम ने बातचीत के दौरान पूछा कि क्या अमाल मलिक का बयान 'बिलो द बेल्ट' था? तो उन्होंने कहा, "बात बस इतनी सी है कि डब्बू ने भी ऐसा इसलिए कहा क्योंकि एक वक्त पर फरहाना की मां के लिए जो बात उसने कही, जिसके लिए उसे (अमाल मलिक) को भी लगा कि उसे नहीं कहना चाहिए था। इसके लिए उसने माफी भी मांगी।" रोशन ने अपने बयान में कहा, "बिग बॉस के हाउस में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। आसिम रियाज ने जब सिद्धार्थ को कुत्ता कहा था, तो पलट कर सिद्धार्थ ने कहा था- तेरा बाप कुत्ता।"

रोशन ने फरहाना को बताया छिछोरी औरत

रोशन गैरी ने कहा, "वो बात फ्लो-फ्लो में निकल गई थी। वो बोलने के लिए ऐसा नहीं था कि सामने वाले को उसी नजरिए से कही गई है। तो बात उस तरह से कही गई थी, लेकिन फिर भी उसके लिए अमाल ने माफी मांगी है।" रोशन गैरी से जब यह पूछा गया कि उनके हिसाब से अगर तान्या छिछोरी नहीं है, तो आपके हिसाब से घर में कोई है जिसे आप यह टाइटल देना चाहेंगी? जवाब में रोशन ने कहा, "जिस तरह से फरहाना गाली-गलौच करती हैं, शुरू के एपिसोड में तो हमने देखा है कि कितनी गालियां दी हैं उसने और मां-बाप को भी गालियां दी हैं।"

फरहाना की मां को कहा था बी ग्रेड औरत

रोशन ने कहा कि वो गालियों की हद पार करने लगी थी। आलम यह था कि सलमान सर को भी बोलना पड़ा की पोक करना बंद करे, और उसने माना है कि वो जान बूझकर लोगों को उकसाती है। बता दें कि जिस झगड़े के लिए अमाल को इतना सुना पड़ा है उसमें अमाल मलिक गुस्से में हद पार कर गए और उन्होंने खाना खाते वक्त नीलम से सामने से प्लेट छीनकर तोड़ दी। अमाल यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने फरहाना भट की मां को बी-ग्रेड औरत कह दिया था, जिसके लिए उन्हें वीकेंड का वार में सलमान खान और डब्बू मलिक (अमाल के पिता) ने भी खरी खोटी डांटा और समझाया।

ये भी पढ़ें:BB19 Top 10: नंवर वन पर यह बवाली कंटेस्टेंट, दिमाग चकरा देगी इस हफ्ते की लिस्ट
ये भी पढ़ें:राम नाम जपने वालीं तान्या ने बकीं गालियां, अभिषेक बजाज के साथ झगड़े में खोया आपा
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।