
'ये चीज बुरी लगी', बसीर अली ने बताया बिग बॉस से निकलने के तुंरत बाद उनके साथ क्या हुआ?
बिग बॉस 19 के घर में नजर आए बसीर अली ने बताया कि शो से बाहर करने के बाद भी उनके साथ भेदभाव हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें बाकी के एविक्टेड कंटेस्टेंट्स से अलग ट्रीट किया गया।
बिग बॉस 19 के घर में नर आए बसीर अली ने अपनी बिग बॉस जर्नी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि कुछ-कुछ मौकों पर मेकर्स का पक्षपात झलक जाता था। इसमें उन्होंने उस नॉमिनेशन की बात की जब कुनिका सदानंद को सुरक्षा कवच मिला था। बसीर ने पूछा कि कुनिका को सुरक्षा कवच किस आधार पर दिया गया। इसके बाद, बसीर ने बताया कि जब वो घर से बाहर भी आए तब भी मेकर्स ने उनके साथ अलग तरह से बर्ताव किया। बसीर ने बताया कि उन्हें किस चीज का बुरा लगा।
घर से बाहर आने के बाद क्या हुआ?
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बसीर अली ने कहा कि जब वो टनल से बाहर आए तो उन्हें गाड़ी में बिठाकर वैनिटी वैन तक ले जाया गया और वैनिटी वैन से ही उन्हें घर भेज दिया गया। बसीर ने कहा कि जियो, कलर्स, वायाकॉम…टीम में से कोई भी उनसे मिलने नहीं आया। पारस छाबड़ा बसीर की ये बात सुनकर हैरान रह गए।
जीशान ने बसीर को क्या बताया
इसके बाद बसीर ने बताया कि एविक्ट होने के कुछ दिन बाद वो शो में उनके दोस्त बनी जीशान कादरी से मिले थे। जीशान कादरी से मुलाकात में उन्हें पता चला कि जब जीशान घर से बाहर आए थे तो उन्हें शो से जुड़े लोग एक रूम में लेकर गए थे। बसीर ने कहा कि जीशान ने कुछ-कुछ नाम लिए और बताया कि वो लोग उन्हें बता रहे थे कि उन्होंने गेम में क्या गलत किया, कहां उन्होंने क्या किया। बसीर ने कहा कि वो शो की कंटेस्टेंट नतालिया से भी मिले थे। नतालिया ने भी उन्हें बताया कि निकलने के बाद शो से जुड़े लोग उनसे मिलने आए थे।
बसीर को बुरी लगी ये बात
बसरी ने कहा कि वो जानने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें क्यों नहीं मिलवाया गया, उनसे क्यों नहीं बातें की गईं। बसरी ने कहा कि वो नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने दुनिया का बेस्ट सीजन किया है, लेकिन उन्होंने सीजन में कुछ तो दिया है। बसीर ने कहा कि उन्होंने शो को 63 दिन दिए और उन लोगों ने ऐसा बर्ताव किया कि जैसे वो शो का हिस्सा नहीं थे। बसीर ने कहा कि इस चीज का उन्हें बुरा लगा।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




