'पैदा सब मुसलमान ही होते हैं..', बसीर ने बताया इस्लाम अपनाने को राजी थी एक्स-गर्लफ्रेंड, लेकिन..

लाइव हिन्दुस्तान
share

बिग बॉस 19 के स्टार कंटेस्टेंट बसीर अली ने बताया कि जीवन साथी चुनते वक्त धर्म संबंधी विषयों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।

Baseer Ali
बसीर अली ने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उनके साथ होने के लिए अपना धर्म छोड़ने को तैयार थी।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा रहे कंटेस्टेंट बसीर अली उस सीजन के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक थे। बावजूद इसके कि बसीर शो से जल्दी एविक्ट हो गए थे, उन्हें ऑडियंस का काफी ज्यादा प्यार और सपोर्ट मिला। अब एक हालिया इंटरव्यू में बसीर ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है। बसीर ने बताया है कि कैसे उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उनके साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए इस्लाम कबूल करने को भी तैयार थी। बसीर ने इसी इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि कैसे लाइफ पार्टनर चुनते वक्त धर्म एक बहुत महत्वपूर्ण फैक्टर होता है।

बसीर ने खोले पर्सनल लाइफ के राज

बसीर ने बातचीत के दौरान कहा कि किसी भी इंसान के साथ रिश्ते में गहराई से जुड़ने के पहले हमें भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। मॉडल ने कहा कि अगर आपको पता है कि किसी इंसान के साथ आपका कोई भविष्य नहीं है, तो उसके साथ वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए। फिर भले ही वह लड़का हो, या फिर लड़की हो। बसीर ने कहा कि अगर मामला धर्म से जुड़ा है, तो इस बारे में बहुत सोच-समझकर फैसला लें। बसीर ने अपनी पर्सनल लाइफ का एक किस्सा बताया कि कैसे एक लड़की उनके साथ रहने के लिए धर्म बदलने को तैयार थी।

अपना धर्म छोड़ने को तैयार थी पार्टनर

बिग बॉस 19 फेम एक्टर ने कहा, "क्योंकि लाइफ में एकाध बार मेरे साथ भी ऐसा फेज आया कि मैं किसी को पसंद करता था। मैं उसे बहुत पसंद करने लगा था। वह गैर मुस्लिम थी। मुझे लगा, कोई फ्यूचर नहीं है, मैं क्या करूंगा? और ये सवाल आते ही हैं, बेशक आते हैं, जब आप ऐसी स्थिति में हैं कि प्यार है, रिश्ता है, तो फिर कनवर्ट होना, घर वापसी करना, और ये वो।" बसीर ने बताया कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड उनके साथ रहने के लिए यह कदम उठाने को तैयार थी, लेकिन उन्होंने इसके साथ आने वाली भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियों के बारे में सोचना जरूरी समझा।

हर कोई मुसलमान ही पैदा हुआ था

बसीर ने बताया, "मैंने उससे कहा कि यार, तुम्हारी तुम्हारी भी फैमिली है। तुम्हारे मां-बाप ने तो तुमको एक तरीके से बड़ा किया है। ये वो बातें थीं जो मैंने उससे कही थीं, आप मानें या ना मानें। इसके बाद उसने मुझसे सच में कहा- मैं यह करने को (धर्मांतर) तैयार हूं। मैं इस धर्म को छोड़ने का कदम उठाने के लिए तैयार हूं।" बसीर ने यह भी बताया कि इस्लाम स्वीकार करने वाले किसी भी इंसान के बारे में उन्हें 'धर्मांतर' से ज्यादा 'घर वापसी' शब्द का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद है। बसीर का मानना है कि हम सभी मुसलमान ही पैदा हुए थे, इसलिए हमें धर्मांतर नहीं बल्कि घर वापसी शब्द इस्तेमाल करना चाहिए।

क्यों होता है घर वापसी का इस्तेमाल?

बसीर ने बताया कि इस्लामिक दृष्टिकोण से देखें तो माना जाता है कि हर कोई जन्म से मुसलमान ही होता है, जब तक कि वह किसी दूसरे धर्म को फॉलो करना शुरू न कर दे। बसीर ने कहा, “क्योंकि मुस्लिम्स की नजर में हमारे में सब मुसलमान पैदा हुए थे, वह तो बाद में अपनी-अपनी जगह सबने अपने-अपने धर्म फॉलो करने शुरू कर दिए। तो आम लोग, वो कनवर्ट शब्द का इस्तेमाल करते हैं। वो इसको उस नजर से नहीं देखते हैं।”

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी'पैदा सब मुसलमान ही होते हैं..', इस्लाम अपनाने को राजी थी बसीर की एक्स, लेकिन..